AC को दे रहा टक्कर… जानें क्या है Humidifier, कैसे करता है काम और कितनी है कीमत

कई बार AC भी पूरी राहत नहीं दे पा रहा. ऊपर से बिजली बिल और AC में आग लगने जैसी खबरों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. ऐसे में एक नया गैजेट तेजी से चर्चा में आ रहा है, जिसका नाम है Humidifier. सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन मार्केट तक लोग इसके बारे में जानना चाह रहे हैं.

Humidifier Image Credit: Croma/Canva

Humidifier: भीषण गर्मी, बढ़ता तापमान और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है. शहरों में हीटवेव और अर्बन हीट का असर इतना बढ़ गया है कि कई बार AC भी पूरी राहत नहीं दे पा रहा. ऊपर से बिजली बिल और AC में आग लगने जैसी खबरों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. ऐसे में एक नया गैजेट तेजी से चर्चा में आ रहा है, जिसका नाम है Humidifier. सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन मार्केट तक लोग इसके बारे में जानना चाह रहे हैं.

कई लोग Humidifier को AC का विकल्प समझ रहे हैं, जबकि असल में इसका काम थोड़ा अलग होता है. यह मशीन हवा में नमी बढ़ाने का काम करती है. गर्मी और सूखे वातावरण में यह त्वचा, गले और सांस से जुड़ी परेशानियों में राहत दे सकती है. खास बात यह है कि यह छोटा, पोर्टेबल और कई बजट रेंज में उपलब्ध होता है. ऐसे में आइए समझते हैं कि आखिर Humidifier क्या है, कैसे काम करता है और इसकी कीमत कितनी होती है.

क्या होता है Humidifier

Humidifier एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हवा में नमी यानी मॉइस्चर बढ़ाता है. जब कमरे की हवा बहुत ज्यादा सूखी हो जाती है, तब यह मशीन उसमें नमी मिलाकर वातावरण को थोड़ा आरामदायक बनाती है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सूखी त्वचा, सूखा गला, फटे होंठ और नाक की जलन जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है. कई लोग इसे सर्दी-जुकाम और साइनस की परेशानी में भी इस्तेमाल करते हैं.

कितने प्रकार के होते हैं Humidifier

  • Humidifier कई तरह के होते हैं. सबसे महंगे Central Humidifier होते हैं, जो पूरे घर के AC सिस्टम से जुड़े रहते हैं.
  • इसके अलावा Evaporator, Steam Vaporiser और Ultrasonic Humidifier जैसे मॉडल भी आते हैं.
  • Ultrasonic Humidifier सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है क्योंकि यह कम आवाज करता है और बच्चों वाले घरों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या काम आता है यह गैजेट

Humidifier का इस्तेमाल खास तौर पर सूखे वातावरण में किया जाता है. यह हवा में नमी बढ़ाकर शरीर को राहत देता है. इससे सूखी खांसी, गले में खराश, नाक से खून आना, साइनस और त्वचा की ड्राइनेस जैसी दिक्कतों में आराम मिल सकता है. कई लोग इसे AC वाले कमरे में भी इस्तेमाल करते हैं क्योंकि AC की वजह से हवा ज्यादा सूखी हो जाती है.

कितनी होती है कीमत

Croma के मुताबिक बाजार में Humidifier की कीमत उसके साइज और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है. छोटे पोर्टेबल Humidifier करीब ₹800 से ₹2,500 तक मिल जाते हैं. वहीं बड़े और एडवांस मॉडल ₹5,000 से ₹15,000 या उससे ज्यादा कीमत में आते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह यह आसानी से उपलब्ध हैं.

Humidifier के फायदेHumidifier के नुकसान
हवा में नमी बढ़ाता हैज्यादा इस्तेमाल से कमरे में जरूरत से ज्यादा नमी हो सकती है
सूखी त्वचा और फटे होंठ में राहत देता हैज्यादा नमी से फंगस और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं
गले की खराश और सूखी खांसी में आराम मिल सकता हैसही सफाई न होने पर हवा में गंदगी फैला सकता है
साइनस और नाक की जलन कम करने में मदद करता हैकुछ मॉडल बच्चों के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं
AC वाले कमरे में आरामदायक माहौल बनाता हैSteam मॉडल से जलने का खतरा रहता है
पोर्टेबल होता है, आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैंदीवारों और कपड़ों में नमी आ सकती है
कई बजट रेंज में उपलब्ध हैबिजली की खपत बढ़ सकती है
छोटे कमरों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता हैअस्थमा और एलर्जी वाले लोगों को ज्यादा इस्तेमाल से दिक्कत हो सकती है

इस्तेमाल में रखें सावधानी

Humidifier का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर कमरे में बहुत ज्यादा नमी हो जाए तो बैक्टीरिया और फंगस बढ़ने का खतरा रहता है. इसके अलावा मशीन की नियमित सफाई करना भी जरूरी है, वरना यह हवा में गंदगी फैला सकती है. बच्चों से इसे दूर रखने की सलाह दी जाती है, खासकर Steam वाले मॉडल को.

इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?