बाजार खुलते ही चमके ये 2 अनमोल रत्न! एक झटके में 13% से ज्यादा उछले; क्या आपके पोर्टफोलियों में शामिल?
आज के उतार-चढ़ाव भरे बाजार में EMS और Prism Johnson शेयर 13% से ज्यादा उछलकर फोकस में आ गए. EMS को नए ऑर्डर मिलने से तेजी आई, जबकि Prism Johnson में भी जोरदार खरीदारी दिखी. ऐसे में ये दोनों स्टॉक्स आज निवेशकों की नजर में बने हुए हैं.

Gainers on 20 April: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने निवेशकों को रोलर-कोस्टर जैसा अनुभव दिया. जहां निफ्टी-सेंसेक्स में तेजी दिखी वहीं कुछ सेक्टर दबाव में रहे. इस उतार-चढ़ाव के बीच दो शेयरों ने बाजार खुलते ही रॉकेट सी रफ्तार पकड़ ली. दोनों ही स्टॉक्स में 13% से ज्यादा की उछाल दर्ज हुई, जिसने सुस्त बाजार में भी निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी.
उतार-चढ़ाव के बीच हल्की मजबूती
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 57 अंकों की गिरावट के साथ 78,479 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ 24,385 पर पहुंच गया. मार्केट ब्रेड्थ मिलाजुला रहा, करीब 206 शेयरों में तेजी, 158 में गिरावट और 34 में कोई बदलाव नहीं दिखा.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी और मेटल शेयरों में दबाव नजर आया, जो यह संकेत देता है कि बाजार अभी भी वैश्विक संकेतों और कमोडिटी कीमतों के असर में है.
EMS Ltd Share Price
सुबह करीब 10 बजे EMS Ltd का शेयर 13% से ज्यादा उछलकर 394 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा. कंपनी के शेयर में आई तेज़ी के पीछे बड़ा कारण यह रहा कि कंपनी UP जल निगम (अर्बन), वाराणसी की दो निर्माण परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली (L1 bidder) बनकर उभरी है. इन प्रोजेक्ट्स की कुल अनुमानित लागत करीब 143.79 करोड़ रुपये और 64.8 करोड़ रुपये है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा.
EMS Ltd मुख्य रूप से वॉटर और वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी सीवरेज सिस्टम, वाटर सप्लाई स्कीम और ट्रीटमेंट प्लांट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को डिजाइन, निर्माण और मेंटेन करती है.
सरकारी प्रोजेक्ट्स पर मजबूत पकड़ और ऑर्डर बुक के कारण इस कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर थीम का मजबूत खिलाड़ी माना जाता है. यही वजह है कि बाजार में हल्की मजबूती आते ही निवेशक इसमें तेजी से एंट्री लेते दिखे.
Prism Johnson Share Price
दूसरा बड़ा उछाल Prism Johnson के शेयर में देखने को मिला, जो 14% चढ़कर 142 रुपये के करीब पहुंच गया. यह स्टॉक पहले करीब 125 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जहां से इसमें अचानक तेज खरीदारी आई.
Prism Johnson एक डायवर्सिफाइड बिल्डिंग मटेरियल कंपनी है, जो मुख्य रूप से सीमेंट (Prism Cement), टाइल्स (HR Johnson) और रेडी-मिक्स कंक्रीट के बिजनेस में सक्रिय है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में लंबी अवधि की मांग को देखते हुए इस कंपनी को भी निवेशक ग्रोथ स्टोरी के रूप में देखते हैं.
यह भी पढ़ें: चट्टान जैसे मजबूत फंडामेंटल वाले 3 पेनी स्टॉक्स! कर्ज मुक्त हैं कंपनियां, एक नवरत्न, दूसरी ₹30 से भी कम
क्या है इस तेजी का संकेत?
जब बाजार में उतार-चढ़ाव हो और सेक्टोरल दबाव बना हो, तब चुनिंदा स्टॉक्स में ऐसी तेज रैली यह संकेत देती है कि निवेशक अब थीमैटिक और फंडामेंटल बेस्ड खरीदारी कर रहे हैं. EMS और Prism Johnson जैसे स्टॉक्स में आई तेजी यह दिखाती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मटेरियल सेक्टर अभी भी निवेशकों के रडार पर हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.