H1 2026 Multibagger Stocks: सिर्फ 6 महीने में 100% से 246% तक रिटर्न, जानिए कौन से शेयर रहे सुपरहिट

साल 2026 की पहली छमाही में Nifty 500 के कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, सरकारी समर्थन और 5G, डिफेंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती मांग इन शेयरों की तेजी की प्रमुख वजह रही.

Nifty 500 के कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. Image Credit: money9live

H1 2026 Multibagger Stocks: साल 2026 की पहली छमाही शेयर बाजार के कुछ चुनिंदा निवेशकों के लिए बेहद शानदार रही. जहां Nifty 50 और अन्य मार्केट ने सीमित रिटर्न दिया, वहीं Nifty 500 इंडेक्स के कुछ शेयरों ने निवेशकों की संपत्ति दोगुनी से भी ज्यादा कर दी. मजबूत प्रदर्शन, नए ऑर्डर, सरकारी पॉलिसी का सपोर्ट और बेहतर बिजनेस ग्रोथ की बदौलत इन कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. आइए जानते हैं H1 2026 के चार ऐसे मल्टीबैगर शेयरों के बारे में, जिन्होंने केवल छह महीनों में 95 फीसदी से 246 फीसदी तक का रिटर्न दिया.

HFCL

H1 2026 में HFCL सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा. कंपनी के शेयर ने छह महीनों में लगभग 246 फीसदी का रिटर्न दिया. इस तेजी के पीछे टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑप्टिकल फाइबर और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में मजबूत मांग रही. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी को अच्छे ऑर्डर मिले और निर्यात के अवसर भी बढे़. 5G नेटवर्क विस्तार, डिफेंस प्रोजेक्ट और नेटवर्क मॉडर्नाइजेशन से जुड़ी उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया.

Aditya Infotech

CP Plus ब्रांड के लिए मशहूर Aditya Infotech इस सूची में दूसरे स्थान पर रही. कंपनी के शेयर ने छह महीनों में 136 फीसदी का रिटर्न दिया. अगस्त 2025 में लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार तेजी बनी रही. सर्विलांस सिस्टम, सिक्योरिटी सोल्यूशन और AI आधारित मॉनिटरिंग प्रोडक्ट की बढ़ती मांग से कंपनी के कारोबार को मजबूती मिली. बेहतर आय और मुनाफे ने भी निवेशकों का विश्वास बढ़ाया.

यह भी पढ़ें- बाजार में इन 4 शेयरों का रहा दबदबा, एक हफ्ते में 17% तक चढ़ें; क्या आपके पोर्टफोलियो में है कोई नाम

Kirloskar Oil Engines

Kirloskar Oil Engines ने H1 2026 में 95 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया. कंपनी को औद्योगिक, कृषि और पावर जनरेशन सेक्टर से मजबूत मांग का फायदा मिला. देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च और कैपिटल एक्सपेंडिचर में तेजी से कंपनी के कारोबार को मजबूती मिली. मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर मुनाफे ने भी शेयर में तेजी को सहारा दिया.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.