Stocks to Watch: 16 अप्रैल को HDB Financial, Tejas Networks, GHV Infra, Wipro समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, रिजल्ट और ब्लॉक डील से मचेगी हलचल
Wipro, HDB Financial Services और Tejas Networks समेत कई शेयर आज तिमाही नतीजों और खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. बड़े ऑर्डर, डील्स और ब्लॉक डील्स जैसे ट्रिगर्स से बाजार में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. मजबूत और कमजोर नतीजों के मिश्रण के बीच आज स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Stocks to Watch on 16 April 2026: आज शेयर बाजार में हलचल तेज रहने की पूरी संभावना है. इसकी वजह एक साथ कई बड़े ट्रिगर्स जैसे- तिमाही नतीजे, भारी-भरकम ऑर्डर, डील्स, मैनेजमेंट बदलाव और ब्लॉक डील है. ऐसे में ट्रेडर्स से लेकर लॉन्ग टर्म निवेशकों तक सभी की नजर चुनिंदा स्टॉक्स पर टिकी रहेगी.
इन दिग्गजों के आज आएंगे नतीजे
आज बाजार की दिशा तय करने में आईटी, फाइनेंशियल और रिन्यूएबल सेक्टर की बड़ी कंपनियां अहम भूमिका निभाएंगी. Wipro, HDFC Life Insurance Company, HDFC Asset Management Company, Angel One और CRISIL जैसे नाम आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे. इन कंपनियों के नतीजों का असर सिर्फ उनके शेयरों को ही नहीं बल्कि पूरे सेक्टर के मूड को प्रभावित कर सकता है.
ऑर्डर और डील्स से मिलेगा बूस्ट
- आज कई कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर बाजार में चर्चा का विषय बनेंगे. जिनमें कुछ इस प्रकार है.
- Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी को ग्लोबल स्तर पर नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिससे फार्मा सेक्टर में पॉजिटिव सेंटीमेंट बन सकता है.
- GHV Infra Projects को ₹815 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जो इसकी ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.
- John Cockerill India को JSW Steel Coated Products से ₹300 करोड़ का ऑर्डर मिला है.
- Brigade Enterprises ने बेंगलुरु में ₹7,200 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट साइन किया है.
- Container Corporation of India ने ₹175 करोड़ के ऑर्डर दिए हैं, जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर एक्टिव रह सकता है.
अधिग्रहण और विस्तार
- Rubicon Research ने 85% हिस्सेदारी खरीदकर CNS मार्केट में एंट्री की है. यह कंपनी के लिए नया ग्रोथ एवेन्यू खोल सकता है. ऐसे में इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है.
- Suraj Estate Developers ने मुंबई में जमीन खरीदी है और नए प्रोजेक्ट की तैयारी में है, जिससे रियल एस्टेट स्टॉक्स पर असर दिख सकता है.
ब्लॉक डील्स पर नजर
- Delhivery में बड़े ब्लॉक डील हुए हैं. विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की एंट्री और एग्जिट से स्टॉक में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है.
- Repco Home Finance में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी बढ़ना पॉजिटिव संकेत है. इससे शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट अपडेट
- Fino Payments Bank ने अपना कोर बैंकिंग सिस्टम अपग्रेड किया है, जो इसके भविष्य के विस्तार में मदद करेगा.
- UFO Moviez India ने इंटरनेशनल पार्टनरशिप कर अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
- REC Limited में नए CFO की नियुक्ति भी निवेशकों के लिए एक अहम अपडेट है.
कंपनियों का प्रदर्शन
- ICICI Lombard General Insurance Company ने अपने रिजल्ट में संतुलित प्रदर्शन दिखाया है. मुनाफा 7% बढ़ा, लेकिन असली दम ऑपरेटिंग प्रॉफिट में दिखा जो 31% उछला. हालांकि अंडरराइटिंग लॉस बढ़ना चिंता की बात है. ऐसे में ये शेयर आज फोकस में रहेगा.
- HDB Financial Services ने शानदार ग्रोथ दिखाई है. मुनाफा 41% बढ़ना और NII में 21% की तेजी यह दिखाती है कि कंपनी की लेंडिंग बुक मजबूत हो रही है.
- GTPL Hathway का प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी मुनाफे से घाटे में पहुंच गई, जो निवेशकों को निराश कर सकता है.
- Tejas Networks का घाटा तीन गुना हो गया और रेवेन्यू में भारी गिरावट आई. साथ ही मैनेजमेंट में बड़े बदलाव हुए हैं, जिससे स्टॉक में उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है.
- GMR Airports के यात्री ट्रैफिक में मामूली बढ़त दर्ज की गई. घरेलू ट्रैफिक बढ़ा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में गिरावट आई है. यह मिक्स्ड सिग्नल देता है और स्टॉक में सीमित मूवमेंट देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.