Share Market | Suzlon bags Big Order | कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर | Share होगा रॉकेट?

Suzlon Energy को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक और बड़ी सफलता मिली है. कंपनी ने Sunsure Energy से 195 मेगावाट का नया विंड एनर्जी ऑर्डर हासिल किया है. इस डील के बाद दोनों कंपनियों की साझेदारी करीब 300 मेगावाट तक पहुंच गई है. यह प्रोजेक्ट कर्नाटक के बीजापुर जिले में लगाया जाएगा. इसमें Suzlon की 3 मेगावाट विंड टरबाइन तकनीक का इस्तेमाल होगा. कंपनी इस प्रोजेक्ट में टरबाइन सप्लाई, कमीशनिंग और लंबे समय तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी.

Short Videos