Swiggy ने बना लिया बड़ा प्लान! FY31 तक ₹10,000 करोड़ कमाने का टारगेट, शेयर में 5% तक उछाल

Swiggy ने FY31 तक 10000 करोड़ रुपये मुख्य कारोबार से हासिल करने का लक्ष्य रखा है. कंपनी को उम्मीद है कि Food Delivery और Instamart कारोबार इसकी ग्रोथ को गति देंगे. इस घोषणा के बाद Swiggy का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. कंपनी ने AI आधारित संचालन, मजबूत कैश पोजिशन और कर्ज मुक्त बैलेंस शीट पर भी भरोसा जताया है.

स्विगी Image Credit: @Tv9

Swiggy FY31 Target: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Swiggy के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 5 फीसदी से अधिक चढ़ गए. कंपनी ने वित्त वर्ष 2030-31 (FY31) तक 10,000 करोड़ रुपये कोर अर्निंग हासिल करने का लक्ष्य रखा है. इस घोषणा के बाद NSE पर Swiggy का शेयर 5.2 फीसदी की तेजी के साथ 305 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते इसके शेयर में 0.66 फीसदी की गिरावट रही और 288 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

FY31 तक क्या हैं Swiggy के बड़े लक्ष्य?

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे अपने Food Delivery और Quick Commerce कारोबार Instamart से मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है. कंपनी का अनुमान है कि FY26 के 28000 करोड़ रुपये के मुकाबले FY31 तक Instamart का Gross Order Value (GOV) बढ़कर 1.5 लाख रुपये करोड़ हो जाएगा. वहीं, कंपनी का लक्ष्य FY26 के 67734 करोड़ रुपये से बढ़ाकर FY31 तक 2.5 लाख करोड़ रुपये का Consolidated GOV हासिल करना है.

EPS में भी बड़ा सुधार आने की उम्मीद

Swiggy का कहना है कि उसका Earnings Per Share (EPS) FY26 के -16 रुपये से बढ़कर FY31 तक 30 से 33 रुपये के बीच पहुंच सकता है. कंपनी ने यह भी बताया कि उसके पास 14400 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस है और वह पूरी तरह कर्ज मुक्त है.

CEO ने क्या कहा?

Swiggy के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO श्रीहर्ष मजेटी ने कहा कि कंपनी भारत के तीन सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजारों Food Delivery, Quick Commerce और Out-of-Home Consumption में काम कर रही है. उनके मुताबिक इन तीनों कारोबार में आने वाले वर्षों में तेज वृद्धि की बड़ी संभावना है.

AI पर बढ़ा रही है फोकस

Swiggy ने बताया कि वह अपने कारोबार में AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ा रही है. कंपनी पांच प्रमुख क्षेत्रों—Demand, Fulfilment, Partners, Monetisation और Building में AI आधारित सिस्टम विकसित कर रही है. इसके तहत इन-सेशन पर्सनलाइजेशन, सेल्फ-करेक्टिंग फुलफिलमेंट नेटवर्क और SAGE नामक AI एनालिटिक्स असिस्टेंट जैसे टूल्स का उपयोग किया जा रहा है.

विदेशी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी

कंपनी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक उसकी घरेलू हिस्सेदारी 50% से अधिक हो गई है. इसके बाद 23 जुलाई 2026 को बोर्ड ने विदेशी शेयरहोल्डिंग की सीमा बढ़ाकर 49.5% करने को मंजूरी दी. इस प्रस्ताव पर कंपनी की 13वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में 18 अगस्त 2026 को शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी. मंजूरी मिलने के बाद अगले 2 से 4 तिमाहियों में Instamart को 1P Inventory Model में बदला जा सकता है.

क्विक कॉमर्स में बढ़ रही है कंपटीशन

Swiggy और Blinkit दोनों भारत के तेजी से बढ़ते Quick Commerce बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. बढ़ती मांग और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनियां ज्यादा Dark Stores और Fulfilment Centres खोल रही हैं, ताकि डिलीवरी का समय कम किया जा सके.

इसे भी पढ़ें- UPI पर MDR से किसकी होगी कमाई? SBI से लेकर PhonePe-Google Pay तक कौन होगा ज्यादा मालामाल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.