दिल्ली, UP, पंजाब, हरियाणा… अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले 7 दिनों का बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.
Highlights
- UP, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अगले कई दिन बारिश का दौर जारी रहेगा.
- पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
- दिल्ली-एनसीआर में 6 और 7 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
IMD Rain Alert North India: अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो अगले कुछ दिनों तक छाता और रेनकोट साथ रखना जरूरी हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में होगी सबसे ज्यादा बारिश
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान अच्छी बारिश होगी. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 6 से 12 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 अगस्त तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है.
कहां बहुत भारी बारिश का खतरा?
IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी दी है. इसके अलावा राजस्थान के कई हिस्सों में 6 से 11 अगस्त के बीच भारी बारिश का दौर बना रह सकता है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 6 और 7 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 8 और 9 अगस्त को भी हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है.
गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.
क्या है बारिश की वजह?
IMD के मुताबिक मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बनी हुई है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण की वजह से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.
इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: पेंशन 67% और फैमिली पेंशन 50% करने की मांग, जानें किसे होगा फायदा
Latest Stories
कैबिनेट की बड़ी सौगात! गोबरधन योजना और हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹32,701 करोड़ होंगे निवेश
Explained: FCRA और FDI में क्या है अंतर, विदेशी फंडिंग को लेकर किस कानून में बदलाव का प्रस्ताव, क्यों मचा बवाल?
मानसून दिखाएगा रौद्र रूप! UP समेत इन 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
