PM KISAN 24th Installment: कब आएगी 24वीं किस्त? नहीं किए ये 3 काम तो अटक सकते हैं आपके 2000 रुपए

PM Kissan Yogna 24th Installment: अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अगली किस्त नवंबर से दिसंबर के बीच आ सकती है. लेकिन अगली किस्त के आने से पहले आप लोगों को तीन जरूरी काम निपटाने होंगे, नहीं तो अगली किस्त अटक सकती है.

पीएम किसान योजना Image Credit: money9live

PM Kisan केंद्र सरकार की एक स्कीम है, जिसकी 100 फीसदी फंडिंग भारत सरकार करती है. इस स्कीम के तहत, सभी जमीन वाले किसान परिवारों को 2000 रुपए की तीन बराबर किश्तों में हर साल 6000 रुपए की इनकम सपोर्ट दी जाती है. यह फंड सीधे PM Kisan के बेनिफिशियरी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. अगले किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक जरूरी जानकारी सामने आई है, सरकार ने 2030-31 तक इस योजना को मंजूरी दे दी है.

अगली किस्त नवंबर से दिसंबर के बीच बैंक खाते में भेजी जा सकती है. पिछली 23वीं किस्त 20 जून 2026 को दी गई थी. अगली किस्त आने से पहले तीन जरूरी काम हैं जो आपको करने होंगे, नहीं तो अगली किस्त अटक भी सकती है.

अगली किस्त से पहले करने होंगे ये 3 काम

  • आप भी चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के अगली किस्त आपके बैंक खाते में पहुंचे तो आपको समय से तीन जरूरी काम करने होंगे. पहला काम तो ये है कि आपको E-KYC करनी होगी, इसे आप पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए आधार ओटीपी के जरिए कर सकते हैं. या फिर आप नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं.
  • दूसरा जरूरी काम, इसके अलावा लैंड सीडिंग का पोर्टल पर पूरा होना भी जरूरी है, अगर स्टेटस में लैंड सीडिंग के आगे NO नजर आ रहा है तो तहसील या कृषि अधिकारी से मिलें.
  • तीसरा जरूरी काम, आपका बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए और डीबीटी सुविधा भी ऑन होनी चाहिए.

ऐसे करें स्टेटस को चेक

आप अगर इस बात को जानना चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं तो आप किसान पोर्टल पर जाएं और बेनिफिशियरी स्टेटस को चेक करें. सबसे पहले ऑफिशियल साइट पर जाएं और फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में नौ योर स्टेट्स ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालें और फिर Get Data पर क्लिक करें. इसके बाद आपको स्क्रीन पर E-KYC, बैंक आधार लिंकिंग और लैंड सीडिंग का स्टेटस दिखाई देगा. अगर तीनों ही ऑप्शन्स पर आपको YES लिखा दिखता है तो अगली किस्त में आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- Silver Prices: फीकी पड़ी चांदी की चमक! इस साल 23% तक गिरे दाम, ये है वजह