Adani Power सहित इन 3 शेयरों में 26 मई को आ सकती है तेजी, ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की राय

ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन शेयरों पर तेजी की उम्मीद जताई है. Viyash Scientific Limited के लिए 285 रुपये, Adani Power के लिए 260 रुपये और Engineers India के लिए 255 रुपये का टारगेट दिया गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक इन शेयरों में मजबूत breakout, बेहतर volume और bullish technical pattern देखने को मिले हैं.

ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन शेयरों पर तेजी की उम्मीद जताई है. Image Credit: @Money9live

Target Price Stocks: सोमवार, 25 मई को भारतीय शेयर बाजार मजबूत तेजी के साथ बंद हुए. ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों, Iran और United States के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. कारोबार के अंत में BSE Sensex 1073.61 अंक यानी 1.42 फीसदी चढ़कर 76488.96 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 312.40 अंक यानी 1.32 फीसदी की तेजी के साथ 24031.70 के स्तर पर बंद हुआ. Nifty एक बार फिर 24000 के ऊपर बंद होने में सफल रहा.

शेयर बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor के मुताबिक तीन शेयरों में मौजूदा स्तर से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. इनमें Viyash Scientific Limited, Adani Power और Engineers India शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट्स और हाल की कीमतों की चाल के आधार पर इन शेयरों के लिए नए टारगेट प्राइस दिए गए हैं. ऐसे में निवेशकों की नजर इन स्टॉक्स पर बनी हुई है.

कंपनीखरीदारी का स्तरटारगेट प्राइसस्टॉप लॉस
Viyash Scientific Limited260.95 रुपये285 रुपये247 रुपये
Adani Power233.38 रुपये260 रुपये220 रुपये
Engineers India228.60 रुपये255 रुपये216 रुपये

Viyash Scientific Limited

  • इसमें 260.95 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 285 रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जबकि 247 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है.
  • ब्रोकरेज के अनुसार शेयर ने राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है.
  • इसे ट्रेंड में बदलाव का संकेत माना जा रहा है. हाल के कारोबारी सत्रों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढा है, जिससे इसमें निवेशकों की खरीदारी रुचि मजबूत दिख रही है.

Adani Power

  • इस शेयर पर भी ब्रोकरेज का नजरिया पॉजिटिव है. 233.38 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है.
  • इसका लक्ष्य 260 रुपये रखा गया है, जबकि 220 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक शेयर ने शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन रेंज से ब्रेकआउट किया है.
  • साथ ही यह अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिसे तेजी का संकेत माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी बंपर तेजी के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए 6 लाख करोड़; चमके ये शेयर

Engineers India

  • इस शेयर में भी तेजी की उम्मीद जताई गई है. 228.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. ब्रोकरेज ने इसके लिए 255 रुपये का लक्ष्य तय किया है, जबकि 216 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है.
  • शेयर ने डेली चार्ट पर बुलिश बेल्ट होल्ड पैटर्न बनाया है. इसके अलावा यह 100 DEMA के पास सपोर्ट लेते हुए दिखाई दे रहा है, जो मजबूती का संकेत माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.