इन 4 EV कंपनियों का मेगा एक्सपेंशन प्लान! Tata से Hero तक हैं शामिल; निवेशक रखें नजर
भारत में बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग के बीच EV सेक्टर की कंपनियां बड़े विस्तार की तैयारी में जुट गई हैं. Tata Motors, Hero MotoCorp, Ather Energy और Amara Raja Energy & Mobility नई फैक्ट्रियों, EV मॉडल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों रुपये का निवेश कर रही हैं. कंपनियों का लक्ष्य आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता और बाजार हिस्सेदारी को तेजी से बढ़ाना है.
EV Sector Stock: भारत में बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ तेजी से बढ़ते रुझान के बीच अब EV सेक्टर की कंपनियां बड़े विस्तार की तैयारी में जुट गई हैं. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण देश में ईंधन कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है. इसका असर आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है. ऐसे माहौल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EV अब केवल पर्यावरण अनुकूल विकल्प नहीं, बल्कि कम रनिंग कॉस्ट वाला व्यावहारिक समाधान बनते जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कई बड़ी ऑटो और बैटरी कंपनियां आने वाले वर्षों में EV कारोबार को तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम कर रही हैं. इनमें Tata Motors Passenger Vehicles, Hero MotoCorp, Ather Energy और Amara Raja Energy & Mobility जैसी कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल हैं.
Tata Motors EV बाजार में बनाए रखना चाहती है दबदबा
Tata Motors Passenger Vehicles फिलहाल भारतीय EV बाजार में सबसे मजबूत कंपनियों में गिनी जाती है. Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 के दौरान कंपनी की EV बिक्री 43.3 फीसदी बढ़कर 92,200 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि Q4 FY26 में EV वॉल्यूम्स में 69.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी की EV बाजार हिस्सेदारी लगभग 40.2 फीसदी रही.
कंपनी अब FY30 तक 5 नए EV मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा Tata Passenger Electric Mobility के जरिए FY25 से FY30 के बीच 160 से 180 अरब रुपये के कैपेक्स निवेश की योजना बनाई गई है. कंपनी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर भी बड़ा फोकस कर रही है और 2030 तक 10 लाख चार्जिंग पॉइंट्स के विकास को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.01 फीसदी बढ़कर 361.25 रुपये पर पहुंच गया है.
Hero MotoCorp बढ़ा रही EV क्षमता
दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp भी EV कारोबार को तेजी से बढ़ा रही है. कंपनी आंध्र प्रदेश के Sri City प्लांट में Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बैटरी पैक्स का उत्पादन कर रही है. कंपनी ने EV क्षमता को 15,000 यूनिट से बढ़ाकर 25,000 यूनिट कर दिया है और साल के अंत तक इसे दोगुना करने की योजना है.
Hero MotoCorp FY27 तक EV उत्पादन क्षमता में और तेजी से विस्तार करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा, कंपनी दक्षिण भारत में दूसरा ग्लोबल पार्ट्स सेंटर स्थापित करने के लिए 7 अरब रुपये से ज्यादा निवेश कर रही है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.79 फीसदी गिरकर 4968 रुपये पर पहुंच गया है.
Ather Energy की नई रणनीति
बेंगलुरु आधारित Ather Energy भी आक्रामक विस्तार रणनीति पर काम कर रही है. कंपनी इस वर्ष नई EL स्कूटर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Advanced Electronic Braking System और नई टेक्नोलॉजी आधारित फीचर्स मिल सकते हैं.
कंपनी महाराष्ट्र के Chhatrapati Sambhajinagar में Factory 3.0 स्थापित कर रही है. इसके पहले चरण में FY27 की तीसरी तिमाही से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. यह प्लांट सालाना 5 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की अतिरिक्त क्षमता जोड़ सकता है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.14 फीसदी गिरकर 909.05 रुपये पर पहुंच गया है.
Amara Raja बैटरी कारोबार में लगा रही बड़ा दांव
Amara Raja Energy & Mobility भी EV बैटरी कारोबार में तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी लिथियम-आयन सेल्स, बैटरी पैक्स और चार्जिंग सॉल्यूशंस पर बड़ा निवेश कर रही है. कंपनी FY30 तक 16 GWh क्षमता वाला गिगा सेल प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है.
इसके अलावा, lithium-ion बैटरी रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 95 अरब रुपये निवेश की योजना बनाई गई है. कंपनी 2027 तक बड़े पैमाने पर lithium-ion cells का उत्पादन शुरू करना चाहती है. बुधवार को कंपनी का शेयर 0.31 फीसदी गिरकर 814.65 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: 1,84,484 रुपये टूट चुकी है चांदी, 44000 लुढ़का है सोना भी…देखिए फिसल कर कहां आ गई है कीमत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Ola Electric Q4 Results: घाटा तो घटा लेकिन कमाई आधी से ज्यादा टूटी, EV कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट
Closing Bell: सेंसेक्स 117 अंक चढ़ा और निफ्टी 23659 पर बंद, RIL ने संभाला बाजार; निवेशकों ने कमाए ₹1 लाख करोड़
₹10 से कम के इस पेनी स्टॉक ने किया कमाल, 5 साल में ₹1 लाख बने ₹39 लाख, 3883% तक मल्टीबैगर रिटर्न, कर्ज जीरो
