Tata Motors का ₹41580 करोड़ का बड़ा दांव, Iveco Group डील को इटली की मंजूरी, अब शेयरधारकों की बारी
Tata Motors की €3.8 अरब यानी करीब ₹41,580 करोड़ की Iveco Group एक्विजिशन डील अंतिम चरण में पहुंच गई है. इटली के बाजार नियामक Consob ने ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब Iveco के शेयरधारकों की भूमिका अहम होगी. Tata Motors की सहायक कंपनी TML CV Holdings B.V. €14.10 प्रति शेयर के भाव पर सभी कॉमन शेयर खरीदने का ऑफर देगी.

Tata Motors की Iveco Group के एक्विजिशन की डील अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. इटली के मार्केट रेगुलेटर Consob ने Tata Motors की सब्सिडरी कंपनी TML CV Holdings B.V. की ओर से पेश किए गए ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही करीब 3.8 अरब यूरो यानी लगभग 41,580 करोड़ रुपये के इस एक्विजिशन का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है. अब निगाहें Iveco Group के शेयरधारकों पर टिकी हैं, जिनके पास कंपनी के शेयर बेचने के ऑफर को स्वीकार करने का विकल्प होगा.
डील अंतिम चरण में
Tata Motors ने 4 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि Consob ने 3 सितंबर, 2026 को रिजोल्यूशन नंबर 24119 के तहत ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी. यह एक्विजिशन टेंडर ऑफर के लिए एक बड़ी रेगुलेटरी उपलब्धि है. इससे पहले Tata Motors को European Central Bank से 1 सितंबर को मंजूरी मिल चुकी थी. कंपनी को UK Financial Conduct Authority, Bank of Spain और SEBI से भी जरूरी मंजूरियां पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं.
हर शेयर के लिए 14.10 यूरो का ऑफर
डील की शर्तों के तहत TML CV Holdings B.V. Iveco Group के सभी कॉमन शेयरों को खरीदने के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर का ऑफर देगी. यह ऑफर डिविडेंड सहित आधार पर है. पूरे एक्विजिशन की वैल्यू करीब 3.8 अरब यूरो या लगभग 4.4 अरब डॉलर आंकी गई है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 41,580.67 करोड़ रुपये बैठती है.
TML CV Holdings B.V. Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल कारोबार से जुड़ी एक इनडायरेक्ट रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. इस अधिग्रहण के जरिए Tata Motors अपने कमर्शियल वाहन कारोबार को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
7 सितंबर से खुलेगा शेयरधारकों के लिए ऑफर
Iveco Group के शेयरधारकों के लिए अप्रूव्ड पीरियड 7 सितंबर, 2026 को सुबह 8:30 बजे सीईटी से शुरू होगी. शुरुआती अवधि 26 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:30 बजे सीईटी तक चलेगी, हालांकि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है. इस दौरान शेयरधारक तय कर सकेंगे कि वे Tata Motors की ओर से दिए गए ऑफर को स्वीकार करना चाहते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें- ESDS Software की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग! IPO प्राइस से 76% प्रीमियम पर हुआ डेब्यू, NSE पर 757 रुपये पर खुला शेयर
नवंबर में फिर खुल सकती है अप्रूव्ड पीरियड
अगर कानूनी शर्तें पूरी होती हैं, तो अप्रूव्ड पीरियड को दोबारा पांच कारोबारी दिनों के लिए खोला जा सकता है. यह अवधि 2 नवंबर से 6 नवंबर, 2026 के बीच हो सकती है. इस दोबारा खुलने वाली अवधि में ऑफर स्वीकार करने वाले शेयरधारकों को 13 नवंबर, 2026 को भुगतान किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.