ज्वेलरी सेक्टर ने किया कमाल! Q1 में 58% तक दौड़े ये 2 शेयर, रडार पर रखें स्टॉक्स
दोनों कंपनियों ने FY26 में आय और मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है. Thangamayil Jewellery की बैलेंस शीट पहले के मुकाबले मजबूत हुई है और कर्ज का बोझ भी कम हुआ है. वहीं Sky Gold and Diamond ने तेज ग्रोथ दिखाई है.

Jewellery Stocks : हाल के महीनों में ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. सोने की बढ़ती कीमतें, शादी और त्योहारों के सीजन में मजबूत मांग और कंपनियों के बेहतर वित्तीय नतीजों ने इस सेक्टर के कई शेयरों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच Thangamayil Jewellery और Sky Gold and Diamond ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. ऐसे में सवाल है कि क्या ये शेयर अब भी नजर रखने लायक हैं?
Thangamayil Jewellery ने 3 महीने में दिया 58 फीसदी रिटर्न
Thangamayil Jewellery का शेयर अप्रैल की शुरुआत में करीब 3,500 रुपये पर था, जो जून के अंत तक बढ़कर करीब 6,420 रुपये पहुंच गया. यानी करीब तीन महीनों में निवेशकों को लगभग 58 फीसदी का रिटर्न मिला.
FY26 में शानदार प्रदर्शन
कंपनी की कुल आय FY26 में बढ़कर 8,499 करोड़ रुपये रही, जो FY25 में 4,911 करोड़ रुपये थी.
- EBITDA बढ़कर 577 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 225 करोड़ रुपये था.
- नेट प्रॉफिट 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 352 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- प्रति शेयर आय (EPS) 42 रुपये से बढ़कर 113.14 रुपये रही.
चौथी तिमाही भी रही मजबूत
Q4 FY26 में कंपनी की बिक्री 2,839 करोड़ रुपये रही. परिचालन लाभ 214 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 143 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा केवल 31 करोड़ रुपये था.
बैलेंस शीट भी हुई मजबूत
कंपनी की नेटवर्थ 1,102 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,416 करोड़ रुपये हो गई.
- डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.55 से घटकर 0.43 पर आ गया.
- नेट डेट टू EBITDA 2.69 गुना से घटकर 1.04 गुना रह गया.
- ROE 27.93 फीसदी और ROCE 26.21 फीसदी रहे, जो बेहतर वित्तीय स्थिति का संकेत है.
बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 6,617 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 20,570 करोड़ रुपये है.
Sky Gold and Diamond ने भी दिखाया दम
Sky Gold and Diamond का शेयर अप्रैल की शुरुआत में करीब 320 रुपये था, जो जुलाई के अंत तक बढ़कर करीब 520 रुपये पहुंच गया. इस दौरान शेयर ने करीब 45 फीसदी का रिटर्न दिया.
FY26 में तेज ग्रोथ
कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू 3,548 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,295 करोड़ रुपये हो गई, यानी करीब 77.4 फीसदी की बढ़त.
- ग्रॉस प्रॉफिट 251 करोड़ रुपये से बढ़कर 532 करोड़ रुपये हुआ.
- EBITDA 196 करोड़ रुपये से बढ़कर 434 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- EBITDA मार्जिन 5.5 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी हो गया.
- नेट प्रॉफिट 133 करोड़ रुपये से बढ़कर 282 करोड़ रुपये रहा.
चौथी तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन
Q4 FY26 में कंपनी की आय 1,912 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 1,058 करोड़ रुपये से करीब 80.6 फीसदी अधिक है. वहीं, तिमाही का नेट प्रॉफिट 91 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 137.4 फीसदी की बढ़त है.
बैलेंस शीट में विस्तार
मार्च 2026 तक कंपनी की कुल संपत्ति 1,357 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,195 करोड़ रुपये हो गई.
- इन्वेंटरी 397 करोड़ रुपये से बढ़कर 786 करोड़ रुपये हो गई.
- मौजूदा उधारी 589 करोड़ रुपये से बढ़कर 800 करोड़ रुपये हो गई, जिस पर आगे नजर रखना जरूरी होगा.
बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 629.80 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 9,767 करोड़ रुपये है.
क्या अब भी इन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए?
दोनों कंपनियों ने FY26 में आय और मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है. Thangamayil Jewellery की बैलेंस शीट पहले के मुकाबले मजबूत हुई है और कर्ज का बोझ भी कम हुआ है. वहीं Sky Gold and Diamond ने तेज ग्रोथ दिखाई है, लेकिन बढ़ती उधारी और इन्वेंटरी पर आगे भी नजर रखना जरूरी होगा. ऐसे में दोनों शेयर अपने मजबूत कारोबार और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की वजह से निवेशकों की वॉचलिस्ट में बने रह सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा कोहराम! निवेशकों के डूबे ₹1182 करोड़, जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.