डॉली खन्ना ने Q1 FY27 में इन 2 शेयरों से बनाई दूरी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक?
शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने Rain Industries और Sharda Cropchem में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. इसलिए अब उनका नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नहीं दिख रहा है. इसे निवेशकों के बीच प्रॉफिट बुकिंग या पोर्टफोलियो में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना हर तिमाही अपने पोर्टफोलियो में बदलाव को लेकर चर्चा में रहती हैं. जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने Rain Industries और Sharda Cropchem में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. इसलिए अब उनका नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न में नहीं दिख रहा है. इसे निवेशकों के बीच प्रॉफिट बुकिंग या पोर्टफोलियो में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
Rain Industries से पूरी तरह निकलीं डॉली खन्ना
- Rain Industries का मार्केट कैप करीब 7,004 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर हाल ही में 208.25 रुपये पर बंद हुए.
- मार्च 2026 तिमाही में डॉली खन्ना के पास कंपनी की 1.05 फीसदी हिस्सेदारी (35.36 लाख शेयर) थी, लेकिन जून 2026 में उन्होंने इस कंपनी से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया.
- शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक जून 2026 में कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 41.35 फीसदी, एफआईआई की 8.02 फीसदी, डीआईआई की 2.67 फीसदी, सरकार की 0.34 फीसदी और पब्लिक की 47.62 फीसदी रही.
कंपनी का कारोबार
Rain Industries कार्बन प्रोडक्ट्स, एडवांस्ड मटेरियल्स और सीमेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी है. यह एल्युमिनियम, केमिकल्स, कोटिंग्स और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए जरूरी कच्चा माल उपलब्ध कराती है और कई देशों में इसका कारोबार फैला हुआ है.
Sharda Cropchem में भी बेची पूरी हिस्सेदारी
- Sharda Cropchem का मार्केट कैप करीब 8,205 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर हाल ही में 909.40 रुपये पर बंद हुआ.
- मार्च 2026 तिमाही में डॉली खन्ना के पास कंपनी की 1.09 फीसदी हिस्सेदारी (9.82 लाख शेयर) थी. जून 2026 तिमाही में उन्होंने इस शेयर से भी पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया.
- जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार, कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 74.82 फीसदी, एफआईआई की 3.12 फीसदी, डीआईआई की 9.18 फीसदी और पब्लिक की 12.88 फीसदी रही.
कंपनी का कारोबार
Sharda Cropchem एग्रोकेमिकल्स सेक्टर की कंपनी है. यह फसल सुरक्षा से जुड़े जेनेरिक प्रोडक्ट्स और अन्य केमिकल्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार करती है. कंपनी का कारोबार कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैला हुआ है.
इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा कोहराम! निवेशकों के डूबे ₹1182 करोड़, जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ज्वेलरी सेक्टर ने किया कमाल! Q1 में 58% तक दौड़े ये 2 शेयर, रडार पर रखें स्टॉक्स
Stocks to Watch : HDB Financial Services, Angel One, MRPL समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
IT Sector से Mutual Funds का भरोसा टूटा! रिकॉर्ड लो पर पहुंचा एलोकेशन; निवेशक रखें नजर
