बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के ऊपर, आईटी शेयरों में बंपर रैली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. वहीं निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में रहा. बड़े शेयरों के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा था.

बाजार में तेजी Image Credit: Canva

Stock Market Opening Bell : शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों बढ़त के साथ खुले. सुबह करीब 9:18 बजे, सेंसेक्स 285 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 77,470.43 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 84.25 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 24,162.75 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी 50 में HCLTech, Maruti Suzuki India और Wipro के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त में रहे.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी

बड़े शेयरों के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी मजबूत रहा. आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली.

रुपये की फ्लैट शुरुआत

करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया लगभग फ्लैट खुला. गुरुवार को रुपया 96.25 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 96.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

IPO मार्केट में आज क्या रहेगा खास?

  • प्राइमरी मार्केट में भी आज निवेशकों की नजर कई आईपीओ पर रहेगी.
  • Sotefin Bharat का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. यह 89.76 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है.
  • SBI Funds Management और Alpine Texworld के आईपीओ आज तीसरे दिन भी निवेशकों के लिए खुले रहेंगे.
  • Millworks Technologies का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है. यह 160.34 करोड़ रुपये का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है.

आज होगी इस कंपनी की लिस्टिंग

आज Laser Power & Infra के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. कंपनी का 742 करोड़ रुपये का आईपीओ निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और आखिरी दिन यह 41.05 गुना सब्सक्राइब हुआ था. .

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. वहीं निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में रहा.

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 96 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 1.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.35 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 09 फीसदी की मजबूती देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 6 फीसदी से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली.

बुधवार को कैसा रहा था बाजार?

बीते कारोबारी दिन बाजार में तेजी रही थी. शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी के बाद दोपहर में मुनाफावसूली हावी रही. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 591 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी 50 ने 24,220 का इंट्राडे हाई छुआ. हालांकि, दिन के ऊपरी स्तरों पर निवेशकों की मुनाफावसूली बढ़ने से बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त के साथ 77,185 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 26 अंक चढ़कर 24,078 के स्तर पर बंद हुआ.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.