इस नए लिस्टेड स्टॉक में आएगी 90% की रैली! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, इन 4 वजहों से उड़ान भरेंगे शेयर
Emkay का अनुमान है कि FY26 से FY29 के दौरान कंपनी की आय में करीब 34 फीसदी, EBITDA में 35 फीसदी और नेट मुनाफे (PAT) में 46 फीसदी की सालाना औसत बढ़ोतरी (CAGR) हो सकती है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 से डिफेंस ऑर्डर में तेजी आने के साथ कंपनी की कमाई में भी मजबूत सुधार देखने को मिलेगा.
Kusumgar Share Price: ब्रोकरेज फर्म Emkay ने Kusumgar पर अपनी कवरेज की शुरुआत BUY रेटिंग के साथ की है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 90 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है. गुरुवार के कारोबार में Kusumgar का शेयर करीब 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ 610.85 रुपये पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इसमें करीब 90 की तेजी देखने को मिल सकती है.
क्यों बुलिश है Emkay?
Emkay के मुताबिक, Kusumgar इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली एक विशेष कंपनी है. कंपनी हाई परफॉर्मेंस वूवन, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है, जिनका इस्तेमाल एयरोस्पेस, डिफेंस, इंडस्ट्रियल और आउटडोर सेक्टर में होता है. कंपनी के पास 1,000 से ज्यादा ऐसे फैब्रिक SKU हैं, जिन्हें आसानी से तैयार नहीं किया जा सकता. साथ ही कंपनी की पूरी वैल्यू चेन इंटीग्रेटेड है. Kusumgar अमेरिका और चीन के अलावा दुनिया की चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जो सैन्य पैराशूट के लिए इस्तेमाल होने वाला फैब्रिक बनाती हैं.
तेजी की 4 बड़ी वजहें
Emkay का मानना है कि Kusumgar के पास आगे मजबूत ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं. ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के एयरोस्पेस और डिफेंस फैब्रिक कारोबार में अभी भी बड़ा अवसर मौजूद है. इसके अलावा दुनिया भर में बढ़ते डिफेंस बजट और भारत के कई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का फायदा कंपनी को मिल सकता है. कंपनी ऐसे हाई वैल्यू प्रोडक्ट्स पर भी काम कर रही है, जहां प्रतिस्पर्धा कम है और बेहतर मार्जिन मिलता है. साथ ही कंपनी के अलग-अलग कारोबार भविष्य में किसी एक सेक्टर की कमजोरी का असर कम करने में मदद करेंगे.
FY29 तक मजबूत ग्रोथ का अनुमान
Emkay का अनुमान है कि FY26 से FY29 के दौरान कंपनी की आय में करीब 34 फीसदी, EBITDA में 35 फीसदी और नेट मुनाफे (PAT) में 46 फीसदी की सालाना औसत बढ़ोतरी (CAGR) हो सकती है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 से डिफेंस ऑर्डर में तेजी आने के साथ कंपनी की कमाई में भी मजबूत सुधार देखने को मिलेगा. इसी आधार पर Emkay ने Kusumgar पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
शेयरों की हुई थी दमदार लिस्टिंग
कंपनी का शेयर अपने 419 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 36 फीसदी प्रीमियम के साथ 569 रुपये पर लिस्ट हुए थे. इससे IPO में निवेश करने वालों को पहले ही दिन प्रति लॉट 5,250 रुपये का फायदा हुआ. लिस्टिंग के बाद इसमें 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा कोहराम! निवेशकों के डूबे ₹1182 करोड़, जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में 3 कंपनियों की एंट्री, 66% तक प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, मिला ₹1.87 लाख तक का लिस्टिंग गेन
बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के ऊपर, आईटी शेयरों में बंपर रैली
ज्वेलरी सेक्टर ने किया कमाल! Q1 में 58% तक दौड़े ये 2 शेयर, रडार पर रखें स्टॉक्स
