Stocks to Watch : HDB Financial Services, Angel One, MRPL समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
16 जुलाई के कारोबार में Himadri Speciality Chemical, MRPL, HDFC Life, HDB Financial Services, Angel One, ICICI Lombard, GTPL Hathway और Exide Industries के शेयर फोकस में रहेंगे. इन कंपनियों ने तिमाही नतीजे, मुनाफा, निवेश और कारोबारी अपडेट जारी किए हैं. कुछ कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कुछ के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे.
Stocks to Watch : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 591 अंक तक चढ़ा और निफ्टी 24,220 के स्तर तक पहुंचा. हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते बढ़त कुछ कम हो गई. अंत में सेंसेक्स 130 अंक बढ़कर 77,185 और निफ्टी 26 अंक चढ़कर 24,078 पर बंद हुए. ऐसे में 16 जुलाई के कारोबार में कई शेयर खबरों के चलते निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.
Himadri Speciality Chemical
हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल ने जून तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26.3 फीसदी बढ़कर 230 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 182 करोड़ रुपये था.
Mangalore Refinery and Petrochemicals (MRPL)
कंपनी जून तिमाही में फिर से मुनाफे में लौट आई है. ONGC की इस कंपनी को बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन, मजबूत रेवेन्यू और बेहतर मार्जिन का फायदा मिला, जिससे कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में सुधरा.
HDFC Life Insurance
एचडीएफसी लाइफ ने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का Value of New Business (VNB) और VNB मार्जिन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा. वहीं प्रीमियम ग्रोथ अनुमान के अनुरूप रही. प्रोटेक्शन बिजनेस में अच्छी ग्रोथ और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी कंपनी को फायदा मिला.
HDB Financial Services
एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का PAT सालाना आधार पर 38.3 फीसदी बढ़कर 785 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 568 करोड़ रुपये था.
Angel One
एंजेल वन ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़ा. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला.
ICICI Lombard General Insurance
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 46 फीसदी घटकर 403 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 747 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. एकमुश्त मदों के असर से कंपनी की कमाई पर दबाव रहा.
GTPL Hathway
केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली कंपनी GTPL Hathway का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 78.1 फीसदी घटकर 2.3 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 12.2 फीसदी बढ़कर 1,019.9 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Exide Industries
एक्साइड इंडस्ट्रीज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Exide Energy Solutions Ltd (EESL) में 99.99 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया गया है और इसका इस्तेमाल भारत में ग्रीनफील्ड मल्टी गीगावाट लिथियम आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा कोहराम! निवेशकों के डूबे ₹1182 करोड़, जानें अभी और कितना टूटेगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ज्वेलरी सेक्टर ने किया कमाल! Q1 में 58% तक दौड़े ये 2 शेयर, रडार पर रखें स्टॉक्स
डॉली खन्ना ने Q1 FY27 में इन 2 शेयरों से बनाई दूरी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक?
IT Sector से Mutual Funds का भरोसा टूटा! रिकॉर्ड लो पर पहुंचा एलोकेशन; निवेशक रखें नजर
