5 साल में 3000% का रिटर्न, अब मिला 134 करोड़ का नया ऑर्डर ; इस डिफेंस कंपनी के शेयरों पर रखें नजर
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems को DRDO, भारतीय नौसेना, डिफेंस पीएसयू और अन्य संस्थानों से 134.35 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. वहीं इसकी सब्सिडरी कंपनी IDL Explosives को 55.22 करोड़ रुपये का अलग कॉन्ट्रैक्ट मिला है. दोनों कंपनियों का कुल ऑर्डर 189.56 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems को नया बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे DRDO, भारतीय नौसेना, डिफेंस पीएसयू, राज्य सरकार की एजेंसियों और प्राइवेट कंपनियों से कुल 134.35 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. वहीं इसकी सहयोगी कंपनी IDL Explosives को भी 55.22 करोड़ रुपये का अलग ऑर्डर मिला है. इससे दोनों कंपनियों का कुल ऑर्डर 189.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर अब कंपनी के शेयर पर रहेगी.
भारतीय नौसेना से मिला बड़ा ऑर्डर
Apollo Micro Systems को 134.35 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. ये ऑर्डर DRDO, भारतीय नौसेना, डिफेंस पब्लिक सेक्टर कंपनियों, राज्य सरकार की एजेंसियों और प्राइवेट इंडस्ट्री से मिले हैं. कंपनी का कहना है कि इससे उसके डिफेंस इलेक्ट्रोनिक्स और मिशन क्रिटिकल सिस्टम कारोबार को मजबूती मिलेगी. साथ ही भविष्य की आय को भी सहारा मिलेगा.
55 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट
कंपनी की स्टेप डाउन सब्सिडियरी IDL Explosives Limited को भी 55.22 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट को अगले दो साल में पूरा किया जाएगा. इससे समूह की कुल ऑर्डर बुक और मजबूत होगी. दोनों कंपनियों को मिलाकर कुल ऑर्डर वैल्यू 189.56 करोड़ रुपये हो गई है.
मार्च तिमाही में शानदार रहे नतीजे
मार्च 2026 तिमाही में Apollo Micro Systems का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 80.9 प्रतिशत बढ़कर 293 करोड़ रुपये पहुंच गया. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 88.9 प्रतिशत बढ़कर 68 करोड़ रुपये हो गया. वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन 23 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही के 20 प्रतिशत से बेहतर है. इससे कंपनी की मजबूत ग्रोथ दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें- विजय केडिया की कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी, 8 फीसदी उछला यह स्मॉलकैप इंजीनियरिंग शेयर; रखें नजर
कैसे है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन
Apollo Micro Systems का मार्केट कैप करीब 15080 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर 15 जुलाई को 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 404 रुपये पर बंद हुए. इसके अपने निवेशकों को पिछले पांच साल में 3137 फीसदी की रिटर्न दिया है.डिफेंस सेक्टर में बढ़ते सरकारी खर्च के बीच यह शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
जेनरिक्स के बाद अब बायोसिमिलर्स पर दांव! Indian Pharma की अगली बड़ी ग्रोथ स्टोरी बन सकती हैं ये कंपनियां; रखें नजर
ICICI Prudential Life Q1 Results: 28 फीसदी बढ़ा मुनाफा, पहली तिमाही में 386 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट
Closing Bell: सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर और निफ्टी 24050 के ऊपर बंद, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच जारी रही उठा-पटक
