TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

विजय केडिया की कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी, 8 फीसदी उछला यह स्मॉलकैप इंजीनियरिंग शेयर; रखें नजर

स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी Eimco Elecon के शेयर में 8 फीसदी तक तेजी देखने को मिली, क्योंकि दिग्गज निवेशक विजय केडिया से जुड़ी Kedia Securities ने जून 2026 तिमाही में कंपनी में 1.45 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है.

Eimco Elecon के शेयर में 8 फीसदी तक तेजी देखने को मिली Image Credit: CANVA

Eimco Elecon: स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी Eimco Elecon के शेयर में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 8 फीसदी तक चढ़ गए. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह दिग्गज निवेशक विजय केडिया से जुड़ी Kedia Securities की नई हिस्सेदारी रही. जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार Kedia Securities ने कंपनी में 1.45 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इसके बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली.

Kedia Securities ने खरीदी 1.45 फीसदी हिस्सेदारी

जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार Kedia Securities ने Eimco Elecon के 83930 इक्विटी शेयर खरीदे हैं. यह कंपनी की कुल 1.45 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से इस निवेश की कीमत करीब 14.8 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस निवेश के बाद शेयर में तेजी का माहौल बन गया.

शेयर में 8 फीसदी तक आई तेजी

बुधवार के कारोबार में Eimco Elecon का शेयर करीब 7.8 फीसदी चढ़कर 1905.50 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया. पिछले एक महीने में शेयर करीब 15 फीसदी और छह महीने में करीब 18 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. हालांकि एक साल में इसमें करीब 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

FII ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी

जून 2026 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FII की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के 3.10 फीसदी से बढ़कर 3.25 फीसदी हो गई. वहीं प्रमोटर की हिस्सेदारी 48.96 फीसदी पर स्थिर रही. इससे कंपनी में संस्थागत निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत मिलता है.

यह भी पढ़ें- Ather Energy के शेयर में 10% की छलांग, 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक; Hero MotoCorp के बड़े दांव से स्टॉक में तेजी

पांच साल में बनाया मल्टीबैगर

हाल के उतार चढ़ाव के बावजूद Eimco Elecon ने लंबी अवधि के निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले पांच साल में यह शेयर करीब 295 फीसदी चढ़ चुका है. कंपनी का 52 सप्ताह का हाई लेवल 2548 रुपये रहा जबकि 52 सप्ताह का लो लेवल 1413.70 रुपये दर्ज किया गया. यही वजह है कि यह शेयर लंबे समय के निवेशकों की नजर में बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.