इस कंपनी को UAE से मिला बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट, भागे शेयर, FIIs का भी लगा पैसा; भाव ₹20 से कम
हालांकि पिछले एक साल में शेयर करीब 32.41 फीसदी गिरा है, लेकिन पिछले तीन साल में इसने करीब 19.44 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 32.15 रुपये और लो 13.25 रुपये रहा है. अगर 6 साल में देखें तो इसने निवेशकों के पैसे को करीब 10 गुना कर दिया है.

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ. बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 0.49 फीसदी गिरकर 23,913.70 पर बंद हुआ. हालांकि IT और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेक्टर के कुछ शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. इसी कड़ी में Kellton Tech Solutions Ltd के शेयर 2.71 फीसदी चढ़कर 16.31 रुपये पर बंद हुए. कंपनी को UAE की एक बड़ी एंटरप्राइज ग्रुप से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट मिला है, जिसके बाद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर में बढ़ी. 2020 में कंपनी के शेयर 1.60 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहे थे.
UAE की कंपनी से मिला डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट
Kellton Tech Solutions ने बताया कि उसे UAE के एक बड़े एंटरप्राइज ग्रुप ने यूनिफाइड डिजिटल ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म डिजाइन और लागू करने के लिए चुना है. कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट करने और ऑपरेशनल सिस्टम को ज्यादा मजबूत और स्केलेबल बनाने के लिए तैयार किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी क्लाउड-नेटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाएगी, जिसमें गवर्नेंस, बिजनेस ऑपरेशंस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और एंटरप्राइज लेवल डिसीजन मेकिंग सिस्टम को एक साथ जोड़ा जाएगा.
कई सेक्टर में काम करता है क्लाइंट ग्रुप
जिस UAE एंटरप्राइज ग्रुप से कंपनी को यह प्रोजेक्ट मिला है, वह कमर्शियल रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी सर्विसेज और मैनेज्ड ऑपरेशंस जैसे कारोबार में सक्रिय है. यह ग्रुप एंटरप्राइज ग्राहकों, सरकार से जुड़ी संस्थाओं और बड़े सर्विस नेटवर्क को सेवाएं देता है.
पुराने सिस्टम की जगह आएगा नया प्लेटफॉर्म
कंपनी ने कहा कि बिजनेस विस्तार के कारण ऑपरेशनल जटिलताएं बढ़ रही थीं, जिसके चलते एक मजबूत और इंटीग्रेटेड डिजिटल सिस्टम की जरूरत महसूस हुई. नया प्लेटफॉर्म पुराने और अलग-अलग सिस्टम की जगह लेगा और गवर्नेंस, वर्कफ्लो, फाइनेंशियल प्रोसेस और स्टेकहोल्डर इंटरैक्शन को एकीकृत करेगा. इस प्लेटफॉर्म में मल्टीलैंग्वेज और मोबाइल-फर्स्ट फीचर्स होंगे. साथ ही यह UAE PASS के साथ भी इंटीग्रेटेड रहेगा.
AI और ऑटोमेशन पर रहेगा फोकस
कंपनी के मुताबिक प्लेटफॉर्म को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि इसमें इंटेलिजेंट ऑटोमेशन, प्रेडिक्टिव रिपोर्टिंग, एडवांस एनालिटिक्स, AI-रेडी डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल-टाइम ऑपरेशनल इनसाइट्स जैसी सुविधाएं मिलें.
मिडिल ईस्ट में मजबूत हो रही मौजूदगी
Kellton Tech ने कहा कि यह प्रोजेक्ट मिडिल ईस्ट में डिजिटल ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती मांग को दिखाता है. वहां की कंपनियां अब गवर्नेंस मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और ऑपरेशनल कंट्रोल बेहतर बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम पर तेजी से निवेश कर रही हैं. इस डील से मिडिल ईस्ट के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन बाजार में Kellton Tech की मौजूदगी और मजबूत होगी.
शेयर का प्रदर्शन
मंगलवार को Kellton Tech Solutions Ltd का शेयर 16.31 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 15.88 रुपये से 2.71 फीसदी ज्यादा था. हालांकि पिछले एक साल में शेयर करीब 32.41 फीसदी गिरा है, लेकिन पिछले तीन साल में इसने करीब 19.44 फीसदी का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 32.15 रुपये और लो 13.25 रुपये रहा है. अगर 6 साल में देखें तो इसने निवेशकों के पैसे को करीब 10 गुना कर दिया है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
- हालिया शेयरहोल्डिंग डाटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 1.04 फीसदी कर दी है, जो पिछली तिमाही में 1.21 फीसदी थी.
- वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है.
कंपनी क्या करती है?
Kellton Tech Solutions Ltd एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और IT सर्विस कंपनी है. कंपनी क्लाउड, डिजिटल इंटीग्रेशन, ऑटोमेशन, एनालिटिक्स और कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी हेल्थकेयर, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई सेक्टर के ग्राहकों को सेवाएं देती है. इसके ऑपरेशंस भारत, अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट में फैले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.