गिरते बाजार में रॉकेट बना ये शेयर! Q4 रेवेन्यू में 38% उछाल; डिविडेंड का मिला गिफ्ट; रखें शेयरों पर नजर
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. यह 10 फीसदी डिविडेंड पेआउट के बराबर है. हालांकि, इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है.
मंगलवार को Responsive Industries Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. हालांकि, यह तेजी तब आई जब बाजार में भारी बिकवाली थी. इस दौरान कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी चढ़ गया, जिसके बाद यह 185 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया. इससे पहले शेयर 175 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी ने Q4FY26 के मजबूत रेवेन्यू आंकड़े पेश किए हैं और साथ ही 10 फीसदी फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
कंपनी क्या करती है?
Responsive Industries भारत की प्रमुख PVC बेस्ड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी सिंथेटिक लेदर, फ्लोरिंग सॉल्यूशंस और पॉलिमर-बेस्ड फर्निशिंग मटेरियल्स का निर्माण करती है. कंपनी ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, फुटवेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कमर्शियल इंटीरियर्स जैसे कई सेक्टरों को सप्लाई करती है.
Q4FY26 में रेवेन्यू में मजबूत बढ़त
कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q4FY26 में बढ़कर 430.34 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि Q3FY26 में यह 311.32 करोड़ रुपये था. यानी तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में करीब 38 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई. वहीं सालाना आधार पर भी कंपनी का रेवेन्यू लगभग 13 फीसदी बढ़ा. Q4FY25 में कंपनी ने 380.66 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था.
खर्च भी तेजी से बढ़े
Q4FY26 के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 409.28 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 288.68 करोड़ रुपये था. यानी तिमाही आधार पर खर्च में करीब 42 फीसदी की बढ़त हुई. कंपनी के मुताबिक ज्यादा उत्पादन और ऑपरेशनल गतिविधियों की वजह से खर्च बढ़ा. वहीं Q4FY25 के मुकाबले खर्च करीब 26 फीसदी ज्यादा रहा.
मुनाफे पर दबाव
कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) Q4FY26 में 23.83 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 24.25 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग स्थिर रहा. हालांकि सालाना आधार पर PBT में करीब 58 फीसदी की गिरावट आई. Q4FY25 में कंपनी का PBT 56.17 करोड़ रुपये था.
नेट प्रॉफिट में भी गिरावट
Q4FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.82 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह 22.47 करोड़ रुपये था. हालांकि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 58 फीसदी गिरा है. Q4FY25 में कंपनी ने 54.25 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. कंपनी ने बताया कि मार्जिन पर दबाव और बढ़ते ऑपरेटिंग खर्च की वजह से मुनाफे में गिरावट आई.
10 फीसदी फाइनल डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. यह 10 फीसदी डिविडेंड पेआउट के बराबर है. हालांकि, इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है.
कंपनी के फंडामेंटल्स कैसे हैं?
Responsive Industries Ltd का मौजूदा मार्केट कैप करीब 5,011 करोड़ रुपये है. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 251 रुपये और लो 117 रुपये रहा है. कंपनी का P/E रेशियो 27.8 है. वहीं ROCE 15.8 फीसदी और ROE 16 फीसदी दर्ज किए गए हैं.
इंडस्ट्री आउटलुक मजबूत
भारत का पॉलिमर और PVC प्रोडक्ट्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च बढ़ने, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में मांग मजबूत रहने और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स मार्केट के विस्तार से इस इंडस्ट्री को फायदा मिल रहा है. अनुमान है कि आने वाले पांच सालों में भारतीय प्लास्टिक्स बाजार करीब 10 फीसदी CAGR की दर से बढ़ सकता है. सरकार की PM Gati Shakti जैसी योजनाएं और FY26 बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा आवंटन भी इस सेक्टर की मांग को सपोर्ट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2003 जैसा संकेत! DII हिस्सेदारी बढ़ी, FPI हिस्सेदारी 17 साल के निचले स्तर पर, आगे क्या हो सकता है?
इस कंपनी को UAE से मिला बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट, भागे शेयर, FIIs का भी लगा पैसा; भाव ₹20 से कम
Stocks to Watch: ONGC, Siemens, JK Tyre समेत फोकस में रहेंगे आज कई शेयर, दिखेगी बड़ी हलचल!
