हर शेयर पर ₹506 का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, एक हफ्ते में 7% उछले स्टॉक, चेक करें रिकॉर्ड डेट
3M India ने शानदार वित्तीय प्रदर्शन के बाद निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने FY26 के लिए 1 शेयर पर कुल 506 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है. मार्च तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. पूरे साल में भी कंपनी ने डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करते हुए नेट प्रॉफिट और EPS में बढ़त दर्ज की.
3M India Dividend News: डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी और साइंस कंपनी 3M India ने वित्त वर्ष 2025-26 की शानदार कमाई के बाद निवेशकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 1 इक्विटी शेयर पर कुल 506 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसमें 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है. कंपनी के मजबूत नतीजों और भारी डिविडेंड घोषणा से निवेशकों में उत्साह देखा जा रहा है. कंपनी के शेयर बीते 1 हफ्ते में 7 फीसदी उछले हैं.
मार्च तिमाही में दमदार प्रदर्शन
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 1,399.24 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,198.23 करोड़ रुपये थी. यानी कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 16.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की.
इसी दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,411.23 करोड़ रुपये रही. एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले कंपनी का Profit Before Tax 248.93 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
पूरे साल में भी बढ़ी कमाई और मुनाफा
31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी की ऑपरेशंस से आय बढ़कर 5,089.76 करोड़ रुपये हो गई, जो FY25 में 4,445.56 करोड़ रुपये थी. यानी सालाना आधार पर 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
FY26 में कंपनी की कुल आय 5,138.50 करोड़ रुपये रही. वहीं टैक्स से पहले मुनाफा बढ़कर 894.03 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का नेट प्रॉफिट भी बढ़कर 522.32 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 476.07 करोड़ रुपये था. EPS भी बढ़कर 463.66 रुपये पहुंच गया.
17 जुलाई तय हुई रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने FY26 के लिए कुल 506 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, इस पर अंतिम मंजूरी आगामी AGM में शेयरधारकों की सहमति के बाद मिलेगी.
डिविडेंड पाने के लिए कंपनी ने 17 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे.
किन बिजनेस से हुई सबसे ज्यादा कमाई
FY26 में कंपनी के Transportation & Electronics सेगमेंट ने सबसे ज्यादा 1,845.54 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया. इसके बाद Safety & Industrial बिजनेस से 1,640.04 करोड़ रुपये की आय हुई.
इसके अलावा Healthcare सेगमेंट से 1,016.58 करोड़ रुपये और Consumer बिजनेस से 537.24 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया. कंपनी इंडस्ट्रियल, हेल्थकेयर, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे कई क्षेत्रों में कारोबार करती है.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
28 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों
शेयर बाजार में तेजी से दिग्गज कंपनियों की चांदी! RIL बनी ‘सिकंदर’, 6 कंपनियों ने कमाए ₹74,111 करोड़
Nifty Outlook 25 May: निफ्टी 24,000 के पार जाएगा या फिर होगी गिरावट? ये 5 ट्रिगर्स तय करेंगे दिशा
