आशीष कचोलिया-राधाकिशन दमानी का इन 2 छुपे रुस्तम स्टॉक पर दांव, 1 साल में पैसा हुआ डबल, रखें नजर
भारत में मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के साथ ऐसे औद्योगिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है, जो फैक्ट्रियों के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं. फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशंस, सेफ्टी इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल एडहेसिव बनाने वाली कंपनियां इस ट्रेंड का बड़ा फायदा उठा सकती हैं. इसी सेक्टर की दो कंपनियां Aeroflex Industries और 3M India निवेशकों के रडार पर हैं, जिनमें आशीष कचोलिया और राधाकिशन दमानी की भी हिस्सेदारी है.
Ashish Kacholia and Radhakishan Damani Stocks: भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. नई फैक्ट्रियां, ऑटोमेशन, डेटा सेंटर और सुरक्षा मानकों पर बढ़ते फोकस के कारण ऐसे औद्योगिक उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है, जो आम लोगों को दिखाई नहीं देते लेकिन फैक्ट्री के चलाने के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इसमें फ्लेक्सिबल फ्लो प्रोडक्ट्स, टेप, एडहेसिव, सेफ्टी इक्विपमेंट जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं.
जैसे-जैसे देश में इंडस्ट्री की संख्या बढ़ेगी वैसे-वैसे फैक्ट्री चलाने में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी के कारोबार में तेजी आएगी. इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री को इक्विपमेंट मुहैया कराने वाली दो कंपनी के बारे में बताया गया है. इसमें Aeroflex Industries और 3M India शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन कंपनियों में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया और राधाकिशन दमानी जैसे धुरंधर भी हिस्सेदारी रखते हैं.
Aeroflex Industries
1993 में स्थापित एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज मेटैलिक फ्लेक्सिबल फ्लो सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स अलग-अलग इंडस्ट्री में इस्तेमाल होते हैं और अब कंपनी डेटा सेंटर कूलिंग जैसे नए क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही है.
हाल ही में कंपनी ने डेटा सेंटर के लिए हाई-परफॉर्मेंस लिक्विड कूलिंग सॉल्यूशंस की पहली कमर्शियल सप्लाई शुरू की है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बड़े डेटा सेंटरों की बढ़ती जरूरतों के कारण एडवांस कूलिंग सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी को देखते हुए एयरोफ्लेक्स अपनी स्किड असेंबली क्षमता बढ़ाकर सालाना 15,000 यूनिट करने जा रही है. यह विस्तार जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. इससे कंपनी के ऑर्डर बुक और कारोबार में बढ़त आएगी, जिसका असर कंपनी के शेयर पर दिख सकता है.
क्या है शेयर का हाल?
6 मई को कंपनी के शेयर में 8 फीसदी से अधिक की तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर के भाव 344.70 रुपये पर पहुंच गया है.
- 1 हफ्ते में – 18 फीसदी से अधिक की तेजी
- 3 महीने में – 88 फीसदी की तेजी
- 6 महीने में – 92 फीसदी भागा
- 1 साल में – 110 फीसदी का उछाल
- लिस्टिंग के बाद – 84 फीसदी उछला
अशीष कचोलिया की हिस्सेदारी
मार्च 2026 तक दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया के पास कंपनी में 2.27% हिस्सेदारी है. उन्होंने पिछले कई तिमाहियों से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी है और बढ़ाया है.
| तिमाही | कुल शेयर होल्डिंग | होल्डिंग प्रतिशत |
|---|---|---|
| मार्च 2026 | 30,08,589 | 2.27% |
| 03 फरवरी 2026 | 30,08,589 | 2.27% |
3M India
3M इंडिया, अमेरिकी कंपनी 3M की भारतीय इकाई है. कंपनी सुरक्षा, औद्योगिक उत्पाद, ट्रांसपोर्टेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर और कंज्यूमर मार्केट जैसे कई सेक्टर में कारोबार करती है.
शेयर की चाल
बुधवार को इसके शेयर में मामूली तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर के भाव 32,525 रुपये पर पहुंच गया है.
- 1 हफ्ते में – 3 फीसदी से अधिक की गिरावट
- 3 महीने में – 8 फीसदी टूटे
- 6 महीने में – 8 फीसदी की गिरावट
- 1 साल में – 8 फीसदी का उछाल
- 3 साल में – 39 फीसदी का उछाल
- 5 साल में – 29 फीसदी भागा
राधाकिशन दमानी की हिस्सेदारी
मार्च 2026 तक मशहूर निवेशक राधाकिशन दमानी के पास 3M इंडिया में 1.48% हिस्सेदारी है. कंपनी लंबे समय से औद्योगिक और सुरक्षा समाधान देने वाली प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है.
| तिमाही | कुल शेयर होल्डिंग | होल्डिंग |
|---|---|---|
| मार्च 2026 | 1,66,700 | 1.48% |
| दिसंबर 2025 | 1,66,700 | 1.48% |
यह भी पढ़ें: इस बैंकिंग स्टॉक में म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग, घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, रडार पर रखें शेयर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bharti Airtel ने HDFC Bank को पछाड़ा! अब Reliance के बाद बनी दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, शेयरों में 2.6% तेजी
अब शेयरों की तरह खरीद-बेच सकेंगे सोना! NSE ने शुरू की Electronic Gold Receipt की लाइव ट्रेडिंग
Stock Market Outlook: कौन सी रणनीति अपना रहे निवेशक, किस लेवल पर सपोर्ट; एक्सपर्ट्स से जानें कल कैसी रहेगी बाजार की चाल
