Stocks to Watch: ONGC, Siemens, JK Tyre समेत फोकस में रहेंगे आज कई शेयर, दिखेगी बड़ी हलचल!
आज बाजार में Coal India, ONGC, Siemens, JK Tyre and Industries और Saatvik Green Energy समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे. ONGC, JK Tyre और Ram Ratna Wires ने मजबूत नतीजे पेश किए, जबकि सरकार Coal India में OFS लाएगी. Saatvik Green Energy को 171.45 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
Stocks to Watch : बुधवार के कारोबार में कई बड़े शेयर निवेशकों की नजर में रहेंगे. तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर, सरकारी हिस्सेदारी बिक्री और कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में कई दिग्गज शेयरों का नाम है. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर बाजार की खास नजर रहने वाली है.
आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इनमें Bata India, Physicswallah, Cello World, Cummins India, GMR Airports, PC Jeweller, PG Electroplast, Supriya Lifescience और Swan Defence and Heavy Industries जैसी कंपनियां शामिल हैं.
ONGC
Oil and Natural Gas Corporation ने Q4 में 6,650 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 3.1 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 35,928.2 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा ONGC ने गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के साथ दहेज, गुजरात में 5 MMTPA लिक्विड पोर्ट विकसित करने के लिए 50:50 जॉइंट वेंचर बनाने को मंजूरी दी है.
Siemens
Siemens का Q4 मुनाफा 36.4 फीसदी गिरकर 370.4 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 14.6 फीसदी बढ़कर 4,617.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं अन्य आय घटकर 100.3 करोड़ रुपये रह गई.
JK Tyre
JK Tyre and Industries का Q4 मुनाफा 80.2 फीसदी बढ़कर 178 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 12.4 फीसदी बढ़कर 4,223.4 करोड़ रुपये रहा.
P&G Health
Procter & Gamble Health ने Q4 में 54.6 फीसदी की बढ़त के साथ 94.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का रेवेन्यू 19.1 फीसदी बढ़कर 3,704.5 करोड़ रुपये रहा.
Landmark Cars
Landmark Cars का मुनाफा 10 गुना से ज्यादा बढ़कर 15.03 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू 17.2 फीसदी बढ़कर 1,278.5 करोड़ रुपये रहा.
Gandhar Oil
Gandhar Oil Refinery India का Q4 मुनाफा 248.6 फीसदी बढ़कर 40.7 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू 1,093.4 करोड़ रुपये रहा.
Ram Ratna Wires
Ram Ratna Wires का मुनाफा 116.8 फीसदी बढ़कर 39 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू 83.2 फीसदी उछलकर 1,752.9 करोड़ रुपये रहा.
Coal India
Coal India में भारत सरकार 27 और 29 मई को OFS के जरिए 1 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. सरकार के पास अतिरिक्त 1 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रहेगा. OFS का फ्लोर प्राइस 412 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Saatvik Green Energy
Saatvik Green Energy को 171.45 करोड़ रुपये का सोलर PV मॉड्यूल सप्लाई ऑर्डर मिला है.
Tata Elxsi
Tata Elxsi ने मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स के लिए ViTel नाम का नया मटेरियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन लॉन्च किया है. इसे Viridium AI के साथ मिलकर विकसित किया गया है.
Canara Bank
Canara Bank का बोर्ड 2 जून को FY2026-27 के लिए पूंजी जुटाने की योजना पर विचार करेगा.
HG Infra Engineering
HG Infra Engineering को उत्तर प्रदेश में सबस्टेशन निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है.
Fino Payments Bank
Fino Payments Bank के अंतरिम CEO Ketan Merchant का कार्यकाल RBI ने तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है.
Euro Pratik Sales
Euro Pratik Sales के प्रमोटर Pratik Gunwant Singhvi ने 258.82 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.45 लाख शेयर खरीदे हैं. इस डील की कुल वैल्यू करीब 14.1 करोड़ रुपये रही.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस कंपनी को UAE से मिला बड़ा डिजिटल प्रोजेक्ट, भागे शेयर, FIIs का भी लगा पैसा; भाव ₹20 से कम
Coal India OFS कन्फर्म, सरकार बेचेगी 6.2 करोड़ शेयर, 412 रुपये तय हुआ फ्लोर प्राइस
NSE ने Yes Securities पर तीन महीने तक नए क्लाइंट जोड़ने पर लगाई रोक, जुर्माना भी लगाया
