इस सोलर कंपनी को मिला 353200000 करोड़ का ऑर्डर, 42 फीसदी चढ़ा स्टॉक; बना नया रिकॉर्ड
पिछले एक महीने में इस शेयर ने गजब की रैली की है. बीते एक महीने में शेयर 42 फीसदी चढ़ चुका है. 26 जून को इसने अपना फ्रेश 52-वीक हाई बनाया है. अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसके बाद ये शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.
Solarium Green Energy Share Price: 25 जून को Solarium Green Energy Limited के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. कंपनी के शेयर ने इस दौरान 3 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई. जिसके बाद शेयर अपने एक साल के फ्रेश हाई पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे की वजह रही कंपनी को ऑर्डर मिलना. इसको Kirloskar Solar Technologies Pvt. Ltd. से एक बड़ा ऑर्डर मिला है जिसकी कुल कीमत 35.32 करोड़ रुपये है. आइए इस ऑर्डर के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Solarium Green Energy के शेयर अपने 52-वीक हाई पर पहुंचे.
- बुधवार को कंपनी के शेयरों में 4.13 फीसदी की तेजी देखने को मिली. शेयर का भाव बढ़कर 480 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया, जो इसका नया 52-वीक हाई है. इसी के साथ इसका ये ऑल टाइम हाई है.
- बीते एक महीने में इसमें 42 फीसदी की तेजी रही है.
- एक साल के रेंज में शेयर ने 202 रुपये का लो और 480 रुपये का हाई बनाया है.
कंपनी का फंडामेंटल
- इसका मार्केट कैप 961 करोड़ रुपये है. पीई PE रेशियो 53 है. वहीं इसका सेक्टर का इंडस्ट्री पीई 36.71 है. मतलब इसका इसका पीई अपने पीयर्स की तुलना में कहीं ज्यादा है.
- इसका ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) 22 फीसदी है.
- ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड) 20 फीसदी है.
- कंपनी पर न के बराबर कर्ज है.
- शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है.
- कंपनी के शेयर अपने बुक वैल्यू के 6.79 गुना भाव पर ट्रेड कर रहे हैं.
- इस शेयर में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2.87 फीसदी है, वहीं घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 6.16 फीसदी है.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, गोली की रफ्तार से भागा स्टॉक, ऑर्डर बुक ₹29000000000 पार
Solarium Green Energy के बारे में
कंपनी साल 2018 में शुरू हुई थी. कंपनी एक टर्नकी सोलर एनर्जी प्रोवाइडर है. यह कंपनी घरों, दुकानों, फैक्ट्रियों और सरकारी संस्थानों को सोलर पैनल लगाने से लेकर उनकी देखरेख (O&M) तक की सर्विस देती है.
इसे भी पढ़ें- रेलवे किराया बढ़ा तो IRCTC से Texmaco Rail तक शेयरों में उछाल, निवेशकों की चांदी!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
21 सितंबर तक खरीद लिया ये स्टॉक, तो 1 शेयर पर मिलेगा 160 रुपए का Dividend
Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 8.67 लाख करोड़ रुपये डूबे; Sensex 778 अंक टूटा
कर्ज लगभग नहीं, ROCE 20% से ज्यादा और डिविडेंड भी शानदार! फार्मा के इन 2 छोटे शेयरों पर रखें नजर
