शेयर बाजार में हाहाकार! एक हफ्ते में टॉप-10 कंपनियों का ₹4.48 लाख करोड़ स्वाहा, SBI-HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

देश की टॉप-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक ही हफ्ते में लगभग 4.48 लाख करोड़ रुपये घट गया. बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनियां इस गिरावट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं. खास तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्य में भारी कमी दर्ज की गई.

मार्केट कैप Image Credit: @Canva/Money9live

Market cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली. ग्लोबल तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. इसका सीधा असर भारत की सबसे बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप पर पड़ा. देश की टॉप-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक ही हफ्ते में लगभग 4.48 लाख करोड़ रुपये घट गया. बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनियां इस गिरावट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं. खास तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्य में भारी कमी दर्ज की गई.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच टकराव की स्थिति ने वैश्विक बाजारों को अस्थिर कर दिया है. कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचने से महंगाई और आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इन हालातों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट आई और निवेशकों की संपत्ति में बड़ी कमी दर्ज की गई.

एक हफ्ते में 4.48 लाख करोड़ रुपये घटा

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी पड़ा. टॉप-10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 4.48 लाख करोड़ रुपये घट गया. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 4,354.98 अंक यानी 5.51 प्रतिशत गिर गया. वहीं एनएसई निफ्टी में भी 1299.35 अंक यानी 5.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

सबसे ज्यादा नुकसान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 89,306 करोड़ रुपये घटकर 9.66 लाख करोड़ रुपये रह गया. इसके बाद एचडीएफसी बैंक को बड़ा झटका लगा और उसका बाजार मूल्य 61,715 करोड़ रुपये घटकर 12.57 लाख करोड़ रुपये रह गया.

बजाज फाइनेंस और TCS

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 59,082 करोड़ रुपये कम हो गया. वहीं TCS के मार्केट कैप में 53,312 करोड़ रुपये की गिरावट आई. ICICI बैंक का मार्केट कैप 42205 करोड़ रुपये घटा और भारती एयरटेल का मूल्य 38,688 करोड़ रुपये कम हो गया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज और LIC

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 33,289 करोड़ रुपये घटकर 18.68 लाख करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा LIC, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में भी गिरावट दर्ज की गई.

रैंककंपनी का नाममार्केट कैप में गिरावट (₹ करोड़)मौजूदा मार्केट कैप (₹ करोड़)
1रिलायंस इंडस्ट्रीज33,289.8818,68,293.17
2HDFC बैंक61,715.3212,57,391.76
3भारती एयरटेल38,688.7810,28,431.72
4SBI89,306.229,66,261.05
5ICICI बैंक42,205.048,97,844.78
6TCS53,312.528,72,067.63
7बजाज फाइनेंस59,082.495,32,053.54
8हिंदुस्तान यूनिलीवर15,401.575,07,640.94
9इंफोसिस24,230.965,06,315.58
10LIC31,245.494,88,985.57

डेटा सोर्स: BS, Groww

इसे भी पढ़ें- बिकवाली से हाहाकार! 4 सत्रों में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ खाक, बाजार में आएगी अभी और तबाही?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.