Trump के टैरिफ ऐलान से धड़ाम हुए फार्मा शेयर, 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट; देखें लिस्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर नए टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय फार्मा शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली. Aurobindo Pharma का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया, जबकि Glenmark, Biocon, Cipla और Sun Pharma समेत कई कंपनियों के शेयर दबाव में रहे.
Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार के फार्मा सेक्टर पर देखने को मिला. बुधवार को फार्मा कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली हुई. सबसे ज्यादा दबाव Aurobindo Pharma के शेयर पर रहा, जो 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया. ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं के आयात पर चरणबद्ध तरीके से भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इससे भारत की दवा निर्यात कंपनियों को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
क्या है ट्रंप का नया टैरिफ प्लान
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 1 अगस्त 2026 से अमेरिका में आयात होने वाली जेनेरिक दवाओं पर अगले दो साल तक कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा. इसके बाद एक साल के लिए 100 फीसदी टैरिफ लागू होगा. फिर अगले चरण में इसे बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया जाएगा. ट्रंप का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य अमेरिका में जेनेरिक दवाओं का उत्पादन बढ़ाना और कंपनियों को स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रोत्साहित करना है.
भारतीय फार्मा शेयरों में आई तेज गिरावट
टैरिफ की घोषणा के बाद भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली बढ़ गई. Aurobindo Pharma का शेयर 4.13 फीसदी टूट गया. Glenmark Pharma में 3.26 फीसदी, Biocon में 3.18 फीसदी और Cipla में 2.54 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. Sun Pharma, Dr Reddys Laboratories और Torrent Pharma के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे.
बाजार में बिकवाली का दबाव
सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.51 फीसदी गिरकर 25,699.45 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स 675 अंक यानी 0.9 फीसदी टूटकर 76,795 पर और निफ्टी 192 अंक यानी 0.8 फीसदी गिरकर 23,995 पर पहुंच गया. बाजार में बढ़ती चिंता के बीच इंडिया VIX 4.6 फीसदी चढ़ गया, जबकि निफ्टी रियल्टी 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे कमजोर सेक्टोरल इंडेक्स रहा.
| कंपनी का नाम | वर्तमान बाजार मूल्य (CMP) | आज की गिरावट |
|---|---|---|
| Gland Pharma | ₹2,376.30 | -4.27% |
| Piramal Pharma | ₹178.24 | -3.56% |
| Aurobindo Pharma | ₹1,530.90 | -3.09% |
| Alkem Laboratories | ₹5,508.00 | -3.05% |
| Lupin | ₹2,438.10 | -3.05% |
| Ajanta Pharma | ₹3,470.00 | -2.95% |
| Glenmark Pharma | ₹2,176.60 | -2.92% |
| Zydus Lifesciences | ₹1,116.00 | -2.37% |
| Mankind Pharma | ₹2,522.10 | -2.23% |
| Cipla | ₹1,403.50 | -2.02% |
| Dr. Reddy’s Laboratories | ₹1,189.10 | -1.40% |
| Sun Pharma | ₹1,937.90 | -1.22% |
यह भी पढ़ें- 298% तक रिटर्न, फिर भी घाटे में Ather Energy! आखिर क्यों इस EV कंपनी के शेयर पर दांव लगा रहे निवेशक?
भारत की फार्मा कंपनियों पर क्यों है असर
भारत दुनिया में अमेरिका को जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है. ऐसे में यदि भविष्य में आयात पर भारी टैरिफ लागू होता है तो भारतीय कंपनियों की लागत और कंपटीशन दोनों प्रभावित हो सकती हैं. यही वजह है कि निवेशकों ने इस घोषणा के बाद फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली शुरू कर दी. हालांकि फिलहाल अगले दो साल तक टैरिफ शून्य रहेगा, लेकिन भविष्य की चिंता बाजार में दिखाई दी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Paras Defence का सेमीकंडक्टर में बड़ा दांव, ₹6200 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए मध्य प्रदेश सरकार से किया समझौता; रखें नजर
डिविडेंड चाहिए तो आज ही खरीदें ये 10 शेयर, कल से एक्स डिविडेंड हो जाएंगे; 1150 फीसदी तक डिविडेंड का ऐलान
आज बुरी तरह क्यों टूटा शेयर बाजार, ट्रंप के टैरिफ से लेकर तेल की कीमतों तक… जानें गिरावट के 5 बड़े फैक्टर्स
