UPI Payment: नए MDR नियम से Paytm समेत इन Fintech शेयरों में आया उछाल, 7 फीसदी तक चढ़ें

2000 रुपये से ज्यादा के UPI P2M पेमेंट पर 15 अक्टूबर से 0.4 फीसदी MDR लागू होने की खबर के बाद Paytm समेत कई Fintech शेयरों में तेजी देखने को मिली. Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications का शेयर इंट्राडे में 7.24 फीसदी तक चढ़कर 1856.50 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया. NPST में भी 12.27 फीसदी तक तेजी रही.

Paytm ने कहा कि नए MDR से मर्चेंट कारोबार से अतिरिक्त रेवेन्यू हासिल करने का मौका मिल सकता है. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

UPI पेमेंट को लेकर सरकार के नए फैसले की खबर के बाद बुधवार को Fintech कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ज्यादा के UPI P2M ट्रांजेक्शन पर 0.4 फीसदी MDR लागू किया जाएगा. इस खबर का असर Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर पर भी दिखा. शेयर इंट्राडे में 7.24 फीसदी तक चढ़ गया. इसके अलावा NPST, One Mobikwik Systems और Pine Labs के शेयरों में भी शुरुआती तेजी रही. हालांकि कारोबार खत्म होने तक कुछ शेयरों की तेजी गायब हो गई.

UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा

15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ज्यादा के Person to Merchant यानी P2M UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4 फीसदी MDR लगाया जाएगा. MDR का मतलब Merchant Discount Rate है. यह शुल्क मर्चेंट से जुडे़ UPI पेमेंट पर लागू होगा. 75000 रुपये या इससे ज्यादा के पेमेंट पर शुल्क अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रहेगा. यह बदलाव मुख्य रूप से मर्चेंट पेमेंट से जुड़ा है.

ग्राहकों को देना होगा कोई शुल्क

UPI इस्तेमाल करने वाले आम ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें इस शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. NPCI के सर्कुलर के अनुसार ग्राहकों के लिए UPI पेमेंट पहले की तरह मुफ्त रहेगा. यानी अगर कोई ग्राहक किसी दुकान या मर्चेंट को 2000 रुपये से ज्यादा का UPI पेमेंट करता है तो उसके लिए अलग से चार्ज नहीं लगेगा. नया MDR मर्चेंट से जुडे़ ट्रांजेक्शन पर लागू होगा.

Paytm शेयर में 7.24 फीसदी तक तेजी

MDR की खबर के बाद Paytm ब्रांड की मालिक कंपनी One97 Communications के शेयर में तेज उछाल आया. BSE पर शेयर इंट्राडे में 7.24 फीसदी तक चढ़कर 1856.50 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया. हालांकि बाद में शेयर की तेजी कुछ कम हुई. कारोबार के अंत में One97 Communications का शेयर 3.50 फीसदी की तेजी के साथ 1791.70 रुपये पर बंद हुआ.

NPST समेत दूसरे शेयरों में भी हलचल

Network People Services Technologies यानी NPST के शेयर में इंट्राडे के दौरान 12.27 फीसदी तक तेजी आई. यह कंपनी UPI पेमेंट और डिजिटल बैंकिंग से जुडी सेवाएं देती है. One Mobikwik Systems का शेयर भी दिन के दौरान 5.96 फीसदी तक चढ़ा. Pine Labs में भी शुरुआती कारोबार में 2.68 फीसदी की तेजी देखने को मिली. हालांकि कारोबार के अंत में Pine Labs 4.28 फीसदी और One Mobikwik Systems 1.61 फीसदी गिरकर बंद हुए.

Paytm ने बताया कमाई बढ़ने का मौका

Paytm ने कहा कि नए MDR से मर्चेंट कारोबार से अतिरिक्त रेवेन्यू हासिल करने का मौका मिल सकता है. कंपनी के मुताबिक कई ऐसे पेमेंट ट्रांजेक्शन थे जिनसे पहले कमाई नहीं होती थी. अब इन पर शुल्क लगने से पेमेंट कंपनियों के मर्चेंट कारोबार से आय बढ़ सकती है. हालांकि इसका वास्तविक असर कंपनियों के ट्रांजेक्शन वॉल्यूम और मर्चेंट कारोबार पर निर्भर करेगा. ग्राहकों के लिए UPI पेमेंट मुफ्त रहने की व्यवस्था जारी रहेगी.