Vedanta बना रॉकेट! डीमर्जर डेट तय होते ही ऑल-टाइम हाई पर शेयर, BUY-SELL… जानें एक्सपर्ट की सलाह
Vedanta Ltd ने अपने डीमर्जर के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस खबर के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. शेयर करीब ₹794.90 तक गया, जो नया रिकॉर्ड है.
Vedanta Ltd: माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Vedanta Ltd इन दिनों निवेशकों के बीच काफी चर्चा में है. वजह है डीमर्जर प्लान. यहीं वजह है कि कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. मंगलवार को कंपनी का शेयर 795 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.
निवेशकों के लिए यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि डीमर्जर के बाद उन्हें एक ही कंपनी के बजाय कई अलग-अलग कंपनियों के शेयर मिलेंगे. इससे उनके निवेश की वैल्यू बढ़ सकती है. ऐसे में आइए डीमर्जर से जुड़ी जानकारी के साथ ही ब्रोकरेज की रेटिंग के बारे में भी विस्तार से जानते है.
डीमर्जर की तारीख तय, शेयर में तेजी
Vedanta Ltd ने अपने डीमर्जर के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस खबर के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. शेयर करीब ₹794.90 तक गया, जो नया रिकॉर्ड है. यह तेजी इसलिए आई क्योंकि कंपनी ने अपने डीमर्जर के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय कर दी है. इससे पहले शेयर का हाई ₹791 था, जो 17 अप्रैल 2026 को बना था. अब उसने उस स्तर को भी पार कर लिया है.
अगर अप्रैल महीने की बात करें, तो Vedanta का शेयर इस महीने में ही करीब 21% चढ़ चुका है. पूरे साल 2026 में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है.
- Vedanta का शेयर करीब 30% बढ़ा है
- जबकि BSE Sensex करीब 7.4% गिरा है
- और BSE Metal Index करीब 15% बढ़ा है

रिसर्च एनालिस्ट की क्या है रेटिंग
मनी 9 लाइव से बातचीत करते हुए लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड में हेड ऑफ रिसर्च और जाने-माने रिसर्च एनालिस्ट अंशुल जैन ने Buy की रेटिंग और 730 का स्टॉप लॉस दिया है. इसके अलावा 850 का टारगेट प्राइस दिया है.
- रेटिंग: Buy
- स्टॉप लॉस: 730
- टारगेट प्राइस: 850
क्या होता है रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होते हैं, वही डीमर्जर का फायदा ले सकते हैं. क्योंकि 1 मई को बाजार बंद रहेगा, इसलिए 29 अप्रैल आखिरी दिन होगा जब आप शेयर खरीदकर इस योजना के लिए योग्य बन सकते हैं.
1:1 डीमर्जर का क्या मतलब
कंपनी 1:1 के अनुपात में डीमर्जर कर रही है. यानी अगर आपके पास Vedanta का 1 शेयर है, तो आपको नई बनने वाली हर कंपनी का 1-1 शेयर मिलेगा. डीमर्जर के बाद कुल 5 लिस्टेड कंपनियां होंगी:
- Vedanta Ltd
- Vedanta Aluminium
- Vedanta Oil & Gas
- Vedanta Power
- Vedanta Steel and Ferrous Materials
कंपनी की परफॉर्मेंस कैसी रही
Vedanta का शेयर पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन कर चुका है. FY21 में शेयर करीब 65 रुपये था. अब यह कई गुना बढ़ चुका है. कंपनी ने इस दौरान अच्छा डिविडेंड भी दिया है. कंपनी ने डीमर्जर पूरा करने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की है. हालांकि कुछ सरकारी मंजूरी अभी बाकी है. Vedanta का डीमर्जर निवेशकों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ब्रोकरेज है बुलिश, जानें- कितना दिया टारगेट; चौथी तिमाही में रहा जोरदार प्रदर्शन
Q4 नतीजों के बाद इस स्टॉक पर 2 ब्रोकरेज हाउस बुलिश, बताया-33% की आएगी तेजी! रखें नजर
इन 4 कंपनियों के ऑर्डर बुक के सामने बौना पड़ गया मार्केट कैप! Indian Railway है क्लाइंट, 1450% तक उछले शेयर
