Vedanta के शेयरों में जबरदस्त तेजी, कहां बन रहा मौका, जानें एक्सपर्ट की राय
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, Vedanta का शेयर अभी होल्ड किया जा सकता है. इसमें थोड़ी कमजोरी आ सकती है, लेकिन बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. शेयर के लिए ₹270-265 का स्तर अहम सपोर्ट है और ₹260 का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.
डीमर्जर के बाद बनी कंपनियों में एक्सपर्ट की पहली पसंद Vedanta Oil & Gas है. उनका मानना है कि यह कंपनी देश की बड़ी प्राइवेट क्रूड ऑयल उत्पादक कंपनियों में शामिल है और आने वाले समय में इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. फिलहाल शेयर में तेज उछाल आया है, इसलिए अभी खरीदारी से बचने और करीब ₹35 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी गई है. इसके लिए ₹32 का स्टॉप लॉस रखने को कहा गया है और ₹45-46 का टारगेट बताया गया है.
वहीं, Vedanta Steel भी लंबी अवधि के लिए अच्छा माना गया है, लेकिन मेटल सेक्टर में फिलहाल कमजोरी के कारण शॉर्ट टर्म में इसमें ज्यादा तेजी की उम्मीद नहीं है.
इसके अलावा VISL शेयर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है. लिस्टिंग के बाद से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहे हैं और यह अपने शुरुआती निचले स्तर से दोगुने से ज्यादा बढ़ चुका है.
More Videos
SJVN, VBL, VISL, KPIT Tech, Phoenix Mills, Raghav Productivity, Shringar House में क्या करें?
Vodafone Idea Share Price: शेयर की तेजी के बाद क्या हैं एक्सपर्ट्स के नए टारगेट?
Adani Energy, Greaves Cotton, LTTS, Railtel, JSW Infra,R-Power, Netweb, Paras Defence में क्या करें?
