विजय केडिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, FII की हिस्सेदारी बढ़कर 3.25 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2026 तिमाही में 3.10 प्रतिशत थी. वहीं, प्रमोटर हिस्सेदारी 48.96 प्रतिशत पर स्थिर रही. दूसरी ओर, DII की हिस्सेदारी 1.05 प्रतिशत से घटकर 0.98 प्रतिशत रह गई.

Vijay Kedia Stock : सोमवार को बाजार में कमजोरी के बावजूद Eimco Elecon (India) के शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 2.63 प्रतिशत चढ़कर 1,790.50 रुपये पर पहुंच गया. शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी भी बढ़ी है.सबसे अहम बात ये है कि कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो है.
विजय केडिया ने बढ़ाई हिस्सेदारी
विजय केडिया की Kedia Securities Private Limited ने Eimco Elecon में 1.45 प्रतिशत हिस्सेदारी जोड़ी है. इस खरीदारी के बाद से ही यह शेयर निवेशकों के रडार पर है.
जून तिमाही में FII की हिस्सेदारी बढ़ी
जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, FII की हिस्सेदारी बढ़कर 3.25 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2026 तिमाही में 3.10 प्रतिशत थी. वहीं, प्रमोटर हिस्सेदारी 48.96 प्रतिशत पर स्थिर रही. दूसरी ओर, DII की हिस्सेदारी 1.05 प्रतिशत से घटकर 0.98 प्रतिशत रह गई, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग भी मामूली घटकर 46.81 प्रतिशत हो गई.
लगभग कर्ज मुक्त कंपनी
कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है. मार्च 2026 तक कंपनी पर केवल 4 करोड़ रुपये का कर्ज था, जबकि उसके रिजर्व 462 करोड़ रुपये रहे. इस तरह कंपनी लगभग कर्ज मुक्त मानी जा सकती है. FY26 में कंपनी के रिजर्व 426 करोड़ रुपये से बढ़कर 462 करोड़ रुपये हो गए. वहीं, कुल एसेट्स 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 524 करोड रुपये पहुंच गए. कंपनी का निवेश 205 करोड़ रुपये रहा, जबकि फिक्स्ड एसेट्स 70 करोड रुपये से बढ़कर 75 करोड़ रुपये हो गए.
शेयर का प्रदर्शन और वैल्यूएशन
पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 11.84 प्रतिशत और छह महीने में 15.30 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 28.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 1,033 करोड़ रुपये है.
वैल्यूएशन की बात करें तो शेयर 26.1 के PE पर कारोबार कर रहा है, जबकि उद्योग का औसत PE 33 है. यानी यह शेयर सेक्टर के औसत वैल्यूएशन से नीचे ट्रेड कर रहा है.
कंपनी का कारोबार
Eimco Elecon (India) Ltd भूमिगत और ओपनकास्ट खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और उपकरणों के निर्माण का कारोबार करती है. कंपनी कोयला, धातु और अन्य खनन उद्योगों के लिए विशेष माइनिंग उपकरण बनाती है. यह Elecon Group का हिस्सा है और भारत के माइनिंग इक्विपमेंट सेक्टर में इंजीनियरिंग क्षमता और लंबे अनुभव के दम पर अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch : HCLTech, DMart, HDFC Bank समेत इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन, रखें नजर!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.