इस कंपनी को मिले करोड़ों रुपये के ऑर्डर, दिख सकता शेयरों में एक्शन, FIIs-म्यूचुअल फंड ने भी लगाया पैसा
कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,430 करोड़ रुपये है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर करीब 44.88 प्रतिशत गिर चुका है, लेकिन 52 हफ्ते के लो से इसमें करीब 8.42 प्रतिशत की रिकवरी आई है. इस शेयर में FIIs की हिस्सेदारी 1.60 फीसदी है.
इंजीनियरिंग और EPC सेक्टर की कंपनी Vikran Engineering Ltd को बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद यह शेयर निवेशकों की रडार पर आ गया है. कंपनी को महाराष्ट्र में पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं. शुक्रवार को कंपनी के शेयर 55.45 रुपये पर बंद हुए थे. इंट्राडे में शेयर 55.88 रुपये तक गया. इसका 52 हफ्ते का हाई 118.40 रुपये और लो 51.10 रुपये है. इसमें FIIs और म्यूचुअल फंड ने भी पैसा लगाया है.
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से कुल 530.80 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर मिले हैं. ये प्रोजेक्ट नासिक और कोल्हापुर जोन में डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम स्ट्रेंथनिंग के लिए हैं. दोनों प्रोजेक्ट्स एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा फंडेड पावर डिस्ट्रीब्यूशन एन्हांसमेंट प्रोग्राम के तहत दिए गए हैं.
काम का दायरा
इन प्रोजेक्ट्स में कंपनी एंड टू एंड टर्नकी काम करेगी, जिसमें साइट सर्वे से लेकर डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग तक सब शामिल है. मुख्य कामों में नए सबस्टेशन बनाना, ट्रांसमिशन लाइनों का विकास, ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन, केबल बिछाना और GIS मैपिंग जैसे काम शामिल हैं. दोनों प्रोजेक्ट्स को 21 महीने में पूरा करना है.
मैनेजमेंट की राय
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश मार्केडकर के मुताबिक यह ऑर्डर कंपनी की टेक्निकल क्षमता और मजबूत एक्जीक्यूशन का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि इससे कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत होगा और लंबे समय में ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.
कंपनी का बिजनेस
Vikran Engineering Ltd एक डायवर्सिफाइड EPC कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे सेक्टर्स में काम करती है. इसके अलावा कंपनी सोलर EPC और स्मार्ट मीटरिंग में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. कंपनी अब तक 14 राज्यों में 45 प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है और NTPC, पावर ग्रिड जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी है.
शेयर का ट्रेंड
कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,430 करोड़ रुपये है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर करीब 44.88 प्रतिशत गिर चुका है, लेकिन 52 हफ्ते के लो से इसमें करीब 8.42 प्रतिशत की रिकवरी आई है. इस शेयर में FIIs की हिस्सेदारी 1.60 फीसदी है. वहीं, म्यूचुअल फंड की इसमें हिस्सेदारी 1.11 फीसदी की है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
AI की दौड़ में डेटा सेंटर का जलवा, ये 3 स्मॉलकैप शेयर बना रहे बड़ा मौका; 5 साल में दिया 242% तक का रिटर्न
1-2 नहीं… 4.5 साल में FIIs को निफ्टी से जीरो रिटर्न, 2026 में अब तक ₹1.6 लाख करोड़ की बिकवाली
PC Jeweller और Kalyan समेत 10% तक उछले ये ज्वेलरी स्टॉक, दमदार Q4 नतीजे सहित इस वजह से मिला बूस्ट
