Waaree Energies Share 35% उछाल को तैयार, रेवेन्यू में 112% तेजी, ₹300 अरब का कैपेक्स प्लान, ब्रोकरेज बोला – खरीद लो

Waaree Energies के Q4 नतीजों में 112 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद मार्जिन पर दबाव दिखा, लेकिन कंपनी का ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है. Emkay ने BUY रेटिंग बरकरार रखी है, जिससे यह स्टॉक लंबी अवधि में मल्टीबैगर बनने की क्षमता दिखा रहा है.

Waaree Share Price Image Credit: Money9 Live

भारतीय सौर ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली कंपनी Waaree Energies ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. हालांकि लॉजिस्टिक्स लागत और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से मुनाफे पर कुछ दबाव देखा गया, लेकिन कंपनी का भविष्य काफी उज्ज्वल नजर आ रहा है. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Emkay ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा जताते हुए खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की विस्तार योजनाएं और घरेलू स्तर पर बढ़ती सेल (Cell) मैन्युफैक्चरिंग क्षमता इसे आने वाले समय में मल्टीबैगर रिटर्न की ओर ले जा सकती है.

नतीजों में चुनौतियों के बावजूद शानदार रेवेन्यू

तिमाही नतीजों की बात करें तो Waaree Energies के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 112% की भारी बढ़त देखी गई है. कंपनी ने करीब 84.8 अरब रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है. मुनाफे के स्तर पर थोड़ा दबाव जरूर रहा, जिसका मुख्य कारण मध्य पूर्व (Middle East) में चल रहा संघर्ष और चांदी-तांबे जैसी वस्तुओं की बढ़ती कीमतें रहीं. इन कारणों से लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ा और मार्जिन में थोड़ी गिरावट आई. हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि ये चुनौतियां अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं और कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का भार बाजार पर डालना शुरू कर दिया है.

भविष्य के लिए मेगा विस्तार और फंड जुटाने की तैयारी

Waaree Energies अब केवल मॉड्यूल बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी का लक्ष्य एक पूरी तरह से एकीकृत (Integrated) एनर्जी ट्रांजिशन कंपनी बनने का है. इसके लिए:

  • कंपनी ने 300 अरब रुपये के बड़े निवेश (Capex) की योजना बनाई है.
  • बोर्ड ने 100 अरब रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है.
  • अगले साल की दूसरी छमाही तक 10GW की नई सेल क्षमता शुरू होने की उम्मीद है.
  • कंपनी का लक्ष्य 2035 तक 4 ट्रिलियन डॉलर के कुल संभावित बाजार (TAM) पर कब्जा करना है.

अमेरिका में बढ़ता दबदबा और मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में अमेरिकी बाजार में 1 GW से अधिक मॉड्यूल की आपूर्ति की है. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले एंटी-डंपिंग शुल्कों से सुरक्षित है क्योंकि यह उन देशों से सेल लेती है जो इन प्रतिबंधों के दायरे में नहीं आते. वर्तमान में कंपनी के पास 530 अरब रुपये की एक विशाल ऑर्डर बुक है, जो भविष्य में आय की स्थिरता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: विजय राजनीति का नया धुरधंर! थलापति के आगे रजनीकांत-कमल हासन भी पीछे, जानें पास में कितनी दौलत

निवेशकों के लिए क्या है टारगेट प्राइस?

Emkay ब्रोकरेज ने कंपनी के भविष्य के विकास और क्षमता विस्तार को देखते हुए इस पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने Waaree Energies के शेयर के लिए 4,260 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. यानी मौजूदा कीमत से 35 फीसदी की तेजी बाकी है. जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे कंपनी अपनी इन-हाउस सेल और वेफर मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी, इसके मार्जिन में और सुधार होगा, जिससे निवेशकों को लंबी अवधि में अच्छा लाभ मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.