ट्रंप का टैरिफ बम! अगले हफ्ते से EU की कारों पर अमेरिका लगाएगा 25% टैरिफ, USA में बनी गाड़ियों पर नहीं लगेगा टैक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने यूरोपीय यूनियन (EU) से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% करने की घोषणा की है. उन्होंने आरोप लगाया कि EU ने व्यापार समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया. हालांकि, अमेरिका में बनने वाले वाहनों पर यह टैक्स लागू नहीं होगा, जिससे कंपनियों को स्थानीय उत्पादन के लिए बढ़ावा मिलेगा.
Trump Tariffs on EU Car: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने यूरोपियन यूनियन (EU) से आने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% करने का बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि EU ने दोनों पक्षों के बीच हुए व्यापार समझौते का पूरी तरह पालन नहीं किया, इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है. इससे अमेरिका में यूरोप की कारें महंगी हो जाएगी, जिसका असर कंपनियों के कारोबार और ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा.
EU पर समझौता तोड़ने का आरोप
ट्रंप का कहना है कि EU ने पहले हुए ट्रांसअटलांटिक ट्रेड डील की शर्तों को ठीक से नहीं निभाया. इस समझौते के तहत EU को अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों पर टैक्स हटाना था, जबकि अमेरिका EU के अधिकांश सामान पर टैरिफ 15% तक सीमित रखता, लेकिन इस डील में लगातार समस्याएं सामने आ रही थीं. अमेरिका को लगता है कि इस डील से उसे घाटा हो रहा है, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप की सुरक्षा पर हर साल ₹29217 करोड़ खर्च, फिर भी बार-बार हो रहे हमले; जानें कहां चूक रही US सीक्रेट सर्विस
अब 25% तक बढ़ेगा टैरिफ
ट्रंप ने घोषणा की कि अगले हफ्ते से EU से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा. उनका कहना है कि इससे अमेरिकी उद्योगों को फायदा होगा और विदेशी कंपनियों पर दबाव बनेगा.
अमेरिका में बनी गाड़ियों पर नहीं लगेगा टैक्स
ट्रंप ने साफ किया कि जो यूरोपीय कंपनियां अमेरिका में ही कार और ट्रक बनाएंगी, उन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा. यानी कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. यह फैसला आने वाले समय में अमेरिका और यूरोप के व्यापार संबंधों पर बड़ा असर डाल सकता है. हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप इस तरह के फैसले ले रहे हैं. इससे पहले उन्होंने दवा बनाने वाली कंपनियों के लिए कुछ इसी तरह के निर्देश जारी किए थे.
यह भी पढ़ें: Trump Gold Card का हाल खराब! 5 महीने में बिका सिर्फ 1 कार्ड, नहीं मिल रहे खरीदार
Latest Stories
होर्मुज पर ईरान की नई शर्तें! जहाजों पर बीमा शुल्क लगाने की दी चेतावनी; तेल सप्लाई पर फिर बढ़ा खतरा
FATF में भारत की बड़ी जीत! विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष; पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने का किया दावा, सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ी चिंता
