Yes Bank के स्टॉक पर क्या है एक्सपर्ट का नजरिया, चौथी तिमाही के नतीजे के बाद कैसी रहेगी शेयर की चाल?
Yes Bank Share Outlook: BSE पर Yes Bank के शेयर 3.06 फीसदी तक बढ़कर 20.82 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए. बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 738 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,068.4 करोड़ रुपये हो गया, जो साल-दर-साल 44.8 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है. इस स्टॉक पर एक्सपर्ट का क्या नजरिया है जान लीजिए.
Yes Bank Share Outlook: सोमवार 20 अप्रैल को Yes Bank के शेयर की कीमत में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई. यह तेजी बैंक के वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई. शनिवार, 18 अप्रैल को कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 738 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,068.4 करोड़ रुपये हो गया, जो साल-दर-साल 44.8 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है. BSE पर Yes Bank के शेयर 3.06 फीसदी तक बढ़कर 20.82 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए.
बैंक का वित्तीय प्रदर्शन
बैंक ने अपनी मुख्य कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल-दर-साल 16 फीसदी बढ़कर 2,276.3 करोड़ रुपये से 2,637.7 करोड़ रुपये हो गई. Q4FY26 के लिए नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बढ़कर 2.7% हो गया, जो साल-दर-साल 20 बेसिस पॉइंट (bps) और पिछली तिमाही के मुकाबले 10 बेसिस पॉइंट अधिक है और इसकी वजह डिपॉजिट की कम लागत और PSL की कमी वाले बैलेंस में आई कमी थी. FY26 के लिए, NIM 2.6 फीसदी रहा, जो साल-दर-साल 20 bps की बढ़ोतरी को दिखाता है.
NPA में सुधार
एसेट्स की क्वालिटी में और सुधार देखने को मिला, क्योंकि ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPAs) घटकर 1.3 फीसदी रह गए और नेट NPAs कम होकर 0.2 फीसदी हो गए. प्रोविजन कवरेज रेश्यो 81.9 फीसदी दर्ज किया गया. क्रेडिट लागत तिमाही और पूरे साल, दोनों के लिए 0.2 फीसदी पर स्थिर रही.
Yes Bank के शेयर की आज की कीमत
Yes Bank के शेयर की कीमत आज BSE पर 20.81 रुपये प्रति शेयर पर खुली. ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने 20.82 रुपये प्रति शेयर का उच्चतम स्तर और 20.05 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम स्तर छुआ. हालांकि, दिन के कारोबार बढ़ने के साथ ही यस बैंक के शेयर ने अपनी बढ़त गंवा दी और लाल निशान में चला गया.
दोपहर 2 बजे के आसपास यस बैंक का शेयर 1.39 फीसदी की गिरावट से साथ 19.91 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस साल अब तक यह शेयर 7 फीसदी से अधिक टूटा है.
शेयर पर एक्सपर्ट का नजरिया
लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च अंशुल जैन ने यस बैंक के शेयर पर अपनी राय दी. उन्होंने शेयर पर साइडवेज का नजरिया दिया और 16-21 रुपये के बीच का रेंज दिया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2026 में कौन से FMCG स्टॉक्स नजर आ रहे मजबूत, ITC-HUL और नेस्ले इंडिया की कैसी है लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी
इस पेनी स्टॉक में लग रहा 4 दिन से अपर सर्किट, कीमत 15 रुपये से कम, पांच साल में दिया है 200 फीसदी से अधिक रिटर्न
नई ड्राफ्ट पॉलिसी की खबर से दौड़ पड़े इन 3 शराब कंपनियों के शेयर, 4% तक उछले भाव; रखें नजर
