क्या Voda-Idea के शेयर जाएंगे 15 रुपये के पार? एक्सपर्ट ने दिया टारगेट; जानें- कितने पर लगाना है स्टॉप लॉस
Voda-Idea Share Price Target: वोडा-आइडिया के शेयर तब से सुर्खियों में बने हुए हैं, जब से टेलीकॉम ऑपरेटर ने मार्च तिमाही में मुनाफे में जबरदस्त सुधार और मुख्य ऑपरेटिंग पैमानों में लगातार सुधार की रिपोर्ट दी. आने वाले समय में वोडा-आइडिया के शेयर की चाल कैसी रह सकती है, आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं.
Voda-Idea Share Price Target: वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत में 44 फीसदी से अधिक का उछाल आया है. गुरुवार को सुबह के कारोबार शेयर में 1 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. शेयर 13.72 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वोडा-आइडिया के शेयर तब से सुर्खियों में बने हुए हैं, जब से टेलीकॉम ऑपरेटर ने मार्च तिमाही में मुनाफे में जबरदस्त सुधार और मुख्य ऑपरेटिंग पैमानों में लगातार सुधार की रिपोर्ट दी. आने वाले समय में वोडा-आइडिया के शेयर की चाल कैसी रह सकती है, आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं.
शेयर में जबरदस्त तेजी
हाल के हफ्तों में दलाल स्ट्रीट पर भी इस स्टॉक में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिसे ज्यादा ARPU, नए ग्राहकों के जुड़ने और बेहतर होते तकनीकी पैमानों को लेकर बनी उम्मीदों से सहारा मिला है.
कंपनी का शानदार वित्तीय प्रदर्शन
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए 51,970 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में उसे 7,166 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. मुनाफे में यह जबरदस्त बदलाव मुख्य रूप से एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया के रीएसेसमेंट और भविष्य के AGR भुगतानों की मौजूदा वैल्यू को मान्यता देने से हुए एकमुश्त अकाउंटिंग लाभ के कारण हुआ.
ऑपरेशनल परफॉर्मेंस
इस टेलीकॉम ऑपरेटर ने मार्च तिमाही के दौरान अपने ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी बढ़ोतरी दर्ज की. ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि में रिपोर्ट किए गए 11,017 करोड़ रुपये से 3% बढ़कर 11,332 करोड़ रुपये हो गया.
वोडा-आइडिया शेयर प्राइस टारगेट
लक्ष्मीश्री सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च, अंशुल जैन ने वोडा-आइडिया के शेयर पर अपना नजरिया दिया. उन्होंने कहा कि शेयर में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है. ये शेयर 15 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है. जैन ने वोडा-आइडिया के शेयर पर 14.57 रुपये से लेकर 15.39 रुपये का टारगेट दिया है. साथ ही निवेशकों को 12.8 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है. यानी वोडा-आइडिया के शेयरों में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
