बाजार में फिर आई बिकवाली! सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा फिसला; इन 6 कारणों से बिगड़ा सेंटीमेंट
आज की बिकवाली में सबसे बड़ा दबाव IT सेक्टर से आया. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत टूट गया. HCL टेक के कमजोर नतीजों और नेगेटिव आउटलुक के चलते शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई. इसका असर इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज आईटी शेयरों पर भी पड़ा. साथ ही इंडिया विक्स का बढ़ना भी इसका इशारा कर रहा था.
Why Share Market Crashed Today : बाजार का सेंटीमेंट फिर से बिगड़ चुका है. बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में दिखे. सुबह करीब 9:59 बजे सेंसेक्स 810 अंक टूटकर 78,473 पर आ गया, जबकि निफ्टी 216 अंक गिरकर 24,366 पर ट्रेड करता नजर आया. लेकिन उतार-चढ़ाव बढ़ता दिखा, इंडिया VIX 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 18.13 पर पहुंच गया. अब सवाल ये है कल तो जो बाजार लगातार ऊपर की की तरफ भाग रहा था उसमें आज गिरावट क्यों देखने को मिली?
आईटी शेयरों में भारी दबाव
आज की गिरावट में सबसे बड़ा दबाव आईटी सेक्टर से आया. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 प्रतिशत टूट गया. HCL टेक के कमजोर नतीजों और नेगेटिव आउटलुक के चलते शेयर में 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई. इसका असर इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज आईटी शेयरों पर भी पड़ा.
ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा माहौल
एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों की गिरावट ने निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं.
कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी आई है, लेकिन यह अभी भी करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रम बाजार के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं.
हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली
पिछले तीन सत्रों में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, जिसमें निफ्टी 200 अंक से ज्यादा चढ़ा था. ऐसे में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है और बाजार में हल्की कमजोरी आई है.
GIFT निफ्टी ने पहले ही दिए थे संकेत
GIFT निफ्टी ने पहले ही कमजोर शुरुआत के संकेत दे दिए थे, जिससे यह साफ था कि बाजार में दबाव बन सकता है.
VIX में तेजी
इंडिया VIX में बढ़त यह दिखाती है कि निवेशक फिलहाल सतर्क हैं और बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: HCL Tech, Tata Elxsi, BEML समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IT शेयरों में मची तबाही! इंडेक्स 3% से ज्यादा टूटा; HCL टेक बना क्रैश किंग, जानें पूरे सेक्टर में क्यों मची खलबली?
इन पांच कंपनियों ने निवेशकों को किया मालामाल, 3 महीनों में पैसा हुआ डबल, 108% तक उछले शेयर
बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, निफ्टी 24500 के नीचे, IT शेयरों में मचा कोहराम!
