120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी, 10999 रुपए में लॉन्च हुआ Boltt Evo

Smartphone under 12000: अगर आपका बजट भी 12 हजार रुपए तक है, तो इस प्राइस रेंज में Boltt Evo को लॉन्च कर दिया गया है. ये फोन बड़ी बैटरी, एंड्रॉयड 16 और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है.

बजट स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

12 हजार रुपए तक के प्राइस रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं तो इस सेगमेंट में Fire Boltt के नए सब ब्रैंड बोल्ट ने Boltt Evo को लॉन्च किया है. ये फोन 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी, दो रियर कैमरों और एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन के साथ उतारा गया है. इस फोन की बिक्री ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी, चलिए जानते हैं कि फोन की कीमत कितनी है, सेल कब से शुरू होगी, फोन के साथ कौन सा लॉन्च ऑफर है और इस हैंडसेट में क्या-क्या खूबियां मिलेंगी?

Boltt Evo Specifications

एंड्रॉयड 16 ओएस पर काम करने वाला ये डुअल सिम फोन आपको 6.79 इंच एचडी प्लस स्क्रीन के साथ मिलेगा, ये फोन 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ उतारा गया है. इस फोन में यूनिसॉक टी7250 ऑक्टा कोर चिपसेट के साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है. एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि इस फोन का एंटूटू स्कोर 3,90,000 से ज्यादा है.

फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेगा. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है. इस डिवाइस में भी 6000 एमएएच बैटरी दी गई है लेकिन इस हैंडसेट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई है.

Boltt Evo Price in India

इस हैंडसेट के 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है. 6 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 11999 रुपए है. कंपनी सेल के पहले दिन 1000 रुपए का डिस्काउंट भी देगी. उपलब्धता की बात करें तो इस हैंडसेट की भी बिक्री 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी और ये फोन आपको लैवेंडर ब्लूम, आर्कटिक व्हाइट, स्काई ब्लू, Berry Red और मिडनाइट ब्लैक रंग में मिलेगा.

मुकाबले की बात करें तो बोल्ट के इस इवो मॉडल की टक्कर Samsung Galaxy F07, realme P4 Lite, POCO C81x और LAVA Bold N1 5G जैसे मॉडल्स से होगी.

ये भी पढ़ें- 64MP कैमरा, 8GB तक रैम और 6000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Boltt Ace 5G