BSNL के इस रिचार्ज प्लान से Jio, Airtel के छूट सकते हैं पसीने, कंपनी दे रही 730 GB का इंटरनेट प्लान
BSNL अपने ग्राहकों को दे रहा है तमाम रिचार्ज ऑफर्स. 1,515 रुपये के वार्षिक प्लान में बीएसएनएल देगा हर रोज 2 जीबी डाटा, इसके साथ ही जानें बीएसएनएल की दूसरे प्लान के बारे में जो देते हैं दमदार सुविधाएं.
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों को तमाम ऑफर्स देता रहता है. यहीं वजह है कि लोगों को बीएसएनएल की सर्विस काफी पसंद आती है. बीएसएनएल के प्लान काफी सस्ते और किफायती हैं. उसी कड़ी में हम आपको बीएसएनएल की एक ऐसी ही सालाना प्रीपेड प्लान के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कीमत बाकि टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी कम है. बीएसएनएल अपने ग्राहकों को मजेदार सुविधाओं के साथ दो रिचार्ज प्लान लेकर आया है. जिसकी मासिक कीमत निकाली जाए तो 126 रुपये पड़ेगा.
1,515 प्लान
BSNL का एक वार्षिक प्लान है जिसकी कीमत 1,515 रुपये हैं. यूजर्स को इसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है साथ ही रोजाना 2GB का डाटा भी दिया जाता है. 365 दिन के हिसाब से देखें तो ग्राहक को इस वार्षिक प्लान से रिचार्ज करने पर 730 GB इंटरनेट डाटा मिलेगा. वहीं दूसरी ओर प्लान में बातचीत के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी साथ ही ग्राहक को इस प्लान में फ्री 100 एसएमएस की सुविधा भी नहीं मिलेगी. इस प्लान के खर्च को अगर महीने के आधार पर निकाले तो ग्राहक का हर महीने 126 रुपये लगेगा. बता दें कि बीएसएनएल प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली हाई-स्पीड डाटा के बाद मिलने वाली स्पीड है. निर्धारित डाटा खत्म होने के बाद भी ग्राहक को 40kbs की स्पीड मिलेगी.
1,499 प्लान
बीएसएनएल की एक और प्लान है जो जिसकी वैलिडिटी 336 दिन की होती है. इसमें ग्राहक को पूरे ड्यूरेशन के दौरान 24GB डाटा मिलता है. बता दें कि इसमें ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है. साथ ही ग्राहक को 100 एसएमएस भी फ्री मिलता है.
BSNL के कस्टमर बेस में हो रही बढ़ोतरी
बता दें कि हाल में टेलिकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान की कीमत को बढ़ा दिया था. जिसके कारण एयरटेल, जियो, वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों में भारी कमी आई है. वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल को 2.5 मिलियन यानी तकरीबन 25 लाख नए ग्राहक एड हुए हैं. ये आंकड़ा केवल अगस्त महीने का है, इससे पहले जुलाई में भी कंपनी को 2.94 मिलियन यानी तकरीबन 29 लाख नए यूजर्स जुड़े थे.
Latest Stories
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बुकिंग आज से होगी शुरू, भारत में इतनी है कीमत
AI के साथ शेयर कर रहे पर्सनल फोटो? 80s के फोटो ट्रेंड के चक्कर में प्राइवेसी से न करें ‘खिलवाड़’
iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 से शुरू, ऐसे मिलेगा ₹7,000 तक का डिस्काउंट
