iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बुकिंग आज से होगी शुरू, भारत में इतनी है कीमत

iPhone 18 Pro Series की प्री बुकिंग आज यानी 12 सितंबर से ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी और 18 सिंतबर से 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू हो जाएगी. चलिए आपको बताते हैं कि प्री बुकिंग कितने बजे से शुरू होगी.

आईफोन 18 प्रो सीरीज Image Credit: एपल

Highlights

  • 12 सितंबर से आईफोन 18 प्रो सीरीज की बुकिंग.
  • 18 सितंबर से होगी फोन की बिक्री.
  • ऑफर्स में कैशबैक और ट्रेड-इन बोनस.

iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max को खरीदने का प्लान है तो आज यानी 12 सितंबर से एपल के इन दोनों फ्लैगशिप मॉडल्स की प्री बुकिंग शुरू होने वाली है. एपल की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, शाम 5:30 बजे से ग्राहकों के लिए प्री बुकिंग शुरू हो जाएगी और 18 सितंबर से फोन की सेल शुरू हो जाएगी.

नए आईफोन मॉडल्स के साथ ऑफर्स का फायदा

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हर कलर और स्टोरेज वेरिएंट तुरंत बिक जाएगा, लेकिन प्री-ऑर्डर करना उन खरीदारों के लिए सबसे सेफ ऑप्शन हो सकता है जो 18 सितंबर से नए आईफोन को एक्सपीरियंस करना चाहते हैं. 18 सितंबर सुबह 8 बजे से नए आईफोन मिलना शुरू हो जाएगा. एपल के नए मॉडल्स के साथ इंस्टेंट कैशबैक, ट्रेड इन एक्सचेंज बोनस और ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा होगी.

iPhone 18 Pro Price in India

आईफोन 18 प्रो के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,64,900 रुपए, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपए, 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,39,900 रुपए और 2 टीबी वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपए है.

iPhone 18 Pro Max Price in India

इस मॉडल के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपए, 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,04,900 रुपए, 1 टीबी वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपए और 2 टीबी वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपए है.

कब से शुरू होगी Apple Duo Pre Booking?

एपल के इस पहले फोल्डेबल फोन की बुकिंग 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से एपल की साइट पर शुरू होगी और 23 अक्टूबर से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. भारत में इस फोन की कीमत 2,99,900 रुपए से 4,49,900 रुपए तक है.इसका मतलब ये हुआ कि फोल्डेबल एक्सपीरियंस करने वाले ग्राहकों को अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- AI के साथ शेयर कर रहे पर्सनल फोटो? 80s के फोटो ट्रेंड के चक्कर में प्राइवेसी से न करें ‘खिलवाड़’