Flipkart या Amazon, कहां मिल रहा सबसे सस्ता OnePlus Nord CE6?

OnePlus Nord CE 6 को अमेजन या फिर फ्लिपकार्ट, आखिर किस ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में बेचा जा रहा है, क्या आपको पता है? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि इस फोन को कहां से खरीदने पर आप हजारों की बचत कर सकते हैं.

वनप्लस स्मार्टफोन Image Credit: वनप्लस

नया फोन खरीदने से पहले ये पता होना चाहिए कि फोन किस ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे सस्ते में मिल रहा है? क्योंकि थोड़ी सी जल्दबाजी दिखाई आपका हजारों का नुकसान करवा सकती है, इसलिए पहले ये जरूर जान लें कि जो भी फोन आप खरीदना चाहते हैं वो फोन किस प्लेटफॉर्म के जरिए आपको कम कीमत में मिल जाएगा? हम आज आपको OnePlus Nord CE6 के बारे में बताएंगे कि ये फोन Amazon या फिर Flipkart, कहां सबसे कम कीमत में मिल रहा है?

OnePlus Nord CE6 Price in India

फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 33921 रुपए में बेचा जा रहा है, इस कीमत में ब्लैक कलर ऑप्शन में मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर अगर आप इस हैंडसेट का 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 39500 रुपए खर्च करने होंगे.

अमेजन पर इस वनप्लस स्मार्टफोन का 8 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37999 रुपए में मिल रहा है, इस दाम में ब्लैक वेरिएंट उपलब्ध है. अगर आप 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चुनते हैं तो आपको 41999 रुपए खर्च करने पड़ेंगे.

अंतर की बात करें तो इस एक फोन का दाम दो प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग है. 128 जीबी और 256 जीबी, दोनों ही वेरिएंट आपको फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में मिल जाएंगे. अमेजन की तुलना फ्लिपकार्ट पर 128 जीबी वाला मॉडल 4078 रुपए सस्ता तो वहीं 256 जीबी वाला मॉडल 2499 रुपए सस्ता मिल रहा है.

इस रेंज में वनप्लस के इस फोन की टक्कर MOTOROLA Edge 70 Fusion, पोको एक्स8 प्रो और रियलमी 16 5जी जैसे स्मार्टफोन्स से होती है.

OnePlus Nord CE 6 Specifications

डुअल सिम वाले इस फोन में 6.78 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है, ये फोन 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस 3200Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर चिपसेट है, साथ में Adreno 810 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम है जो फोन को कूल रखने में मदद करता है.

रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OmniVision OV50D40 सेंसर, साथ में 2 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा सेंसर मिलता है. ये फोन 4K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. फ्रंट में 32 मेगापिक्सल (f/2.0) का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

वनप्लस नॉर्ड CE 6 में 8000mAh की दमदार बैटरी जान फूंकने का काम करती है जो 27W वायर्ड रिवर्स और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, एक टाइप सी पोर्ट, जीपीएस जैसे खास फीचर्स हैं.

ये भी पढ़ें- ये है 43 inch वाला सबसे सस्ता Smart TV, कीमत है बस 15999 रुपए