ये है 43 inch वाला सबसे सस्ता Smart TV, कीमत है बस 15999 रुपए
43 inch Smart TV under 20000: कम बजट में छोटा नहीं बल्कि 43 इंच वाला बड़ा टीवी चाहिए तो हम आज आपके लिए एक ऐसा ही टीवी ढूंढकर लाए हैं. Thomson कंपनी का 43 इंच वाला टीवी फ्लिपकार्ट पर 15999 रुपए में बेचा जा रहा है.
Highlights
- 32 इंच के दाम में पाएं 43 इंच टीवी.
- टीवी में 40W का दमदार साउंड.
- ओटीटी ऐप्स का मिलेगा सपोर्ट.
घर या फिर ऑफिस के लिए आप भी नया टीवी खरीदना चाहते हैं तो हम आज आपके लिए 32 इंच के दाम में 43 इंच वाला Smart TV ढूंढकर लाए हैं. ये स्मार्ट टीवी आपको ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 15999 रुपए में मिलेगा. Thomson कंपनी का टीवी आपको 40 वॉट साउंड आउटपुट के साथ मिलेगा. हम आपको इस टीवी की सारी खूबियां बताएंगे और टीवी के साथ कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं, इस बात की भी जानकारी देंगे. एक साल की वारंटी के साथ आने वाले इस टीवी को फ्लिपकार्ट पर 5 में 4.3 रेटिंग मिली हुई है.
Thomson 43 inch TV में मिलती हैं ये खूबियां
43 इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी में 40 वॉट साउंड आउटपुट, वाइड व्यू एंगल, वेब ब्राउजर, स्पोर्ट्स मोड मिलेगा. बेजल लेस डिस्प्ले के साथ आने वाला ये मॉडल 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस टीवी में 512 एमबी रैम के साथ 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए दो एचडीएमआई पोर्ट्स और 2 यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये Linux ओएस पर काम करने वाला टीवी मॉडल है.
टीवी में Quick Cast फीचर भी है जिसकी मदद से आप अपने डिवाइस को टीवी पर आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और डिवाइस को टीवी पर देख सकते हैं. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस टीवी में क्वाड कोर एमलोजिक प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी31 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.

ओटीटी का जमाना है तो आप ये भी जरूर जानना चाहेंगे कि टीवी कौन-कौन से ऐप्स को सपोर्ट करता है. फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग के मुताबिक, इस टीवी में अमेजन प्राइम, सोनी लिव, जी5 जैसे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलता है.
32 इंच वाले ऑप्शन्स
फ्लिपकार्ट हो या अमेजन या फिर ऑफलाइन मार्केट, आपको आमतौर पर 15 हजार रुपए की कीमत के आसपास 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी ही मिलेंगे. इस रेंज में सैमसंग, शाओमी, टीसीएल, Hisense और TOSHIBA जैसे ब्रैंड्स के 32 इंच वाले टीवी मिलेंगे.
ध्यान दें: ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. हम खरीदने की सलाह नहीं दे रहे हैं, टीवी खरीदने से पहले लोगों के रिव्यू और फीडबैक जरूर पढ़ें और फिर खुद फैसला करें कि टीवी आपके लिए बेस्ट है या नहीं?
ये भी पढ़ें- Realme P4s से Boltt Evo तक, अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 4 नए स्मार्टफोन्स
Latest Stories
10000mAh बैटरी, 12.2 इंच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट, लॉन्च हुआ Acer Iconia Tab 12 5G
Amazon Sale: दिवाली पार्टी में धूम मचा देंगे ये 3 स्पीकर्स! 85% तक धड़ाम हुई कीमत
Jio Plans: ₹449 वाले प्लान में ₹500 वाले प्लान से ज्यादा डेटा, रिचार्ज से पहले चेक करें बेनिफिट्स
