महंगा हो सकता है आपके मोबाइल का रिचार्ज प्लान, टैरिफ की कीमत बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां

अगले तीन से चार महीनों में भारत के टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ में 12-15 फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि मार्केट कंसोलिडेशन के बाद प्राइसिंग का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया भी अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ा रही है.

महंगा हो सकता है रिचार्ज प्लान Image Credit: @Freepik/Money9live

देश के लोगों को महंगाई की एक और मार का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले महीनों में टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान को महंगा कर सकती हैं. सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की Q1FY27 टेलीकॉम और इंटरनेट सेक्टर प्रीव्यू रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन से चार महीनों में भारत के टेलीकॉम सेक्टर में टैरिफ में 12-15 फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि मार्केट कंसोलिडेशन के बाद प्राइसिंग का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है.

अगले 3-4 महीने में बढ़ सकती हैं कीमतें

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सिर्फ 3+1 प्लेयर्स होने से कीमतों का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है और हमें उम्मीद है कि अगले 3 से 4 महीनों में टैरिफ में 12-15 फीसदी की और बढ़ोतरी होगी.

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर

टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि जून तिमाही में तीनों प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटरों के ‘एवरेज रेवेन्यू पर यूजर’ (ARPU) में तिमाही-दर-तिमाही 1-1.5% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इसकी वजह सब्सक्राइबर्स का 2G से 4G और 5G नेटवर्क पर जाना, पोस्टपेड कस्टमर्स का जुड़ना और तिमाही में दिनों की अधिक संख्या है.’

सेंट्रम ने कहा कि उम्मीद है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया के नुकसान पर सब्सक्राइबर मार्केट शेयर हासिल करना जारी रखेंगे.

मार्केट शेयर

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारती एयरटेल और रिलायंस जियो, VIL के नुकसान पर सब्सक्राइबर मार्केट शेयर हासिल करना जारी रखेंगे. उम्मीद है कि रिलायंस जियो हर तिमाही (QoQ) लगभग 70 लाख (7mn) नए सब्सक्राइबर जोड़ेगी, जबकि भारती एयरटेल के लगभग 50 लाख (5mn) नए सब्सक्राइबर जोड़ने की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि VIL हर तिमाही लगभग 2 लाख (0.2mn) नए ग्राहक जोड़ेगी.’

ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि प्रति ग्राहक डेटा का इस्तेमाल मजबूत बना रहेगा, क्योंकि देश भर में 4G और 5G का इस्तेमाल बढ़ रहा है.

मजबूत बना रहेगा डेटा का इस्तेमाल

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘4G/5G नेटवर्क के बढ़ते इस्तेमाल के कारण प्रति ग्राहक डेटा का इस्तेमाल मजबूत बना रहेगा. रिलायंस जियो और एयरटेल ने 90% से ज्यादा जिलों में 5G सर्विस शुरू कर दी है और उनका फोकस अपने नेटवर्क में और अधिक 5G डिवाइस जोड़ने पर है.’ इसमें यह भी कहा गया है कि दोनों कंपनियां 5G FWA और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड जोड़ने के मामले में भी अच्छी बढ़त देख रही हैं क्योंकि इस सेगमेंट में अभी भी इस्तेमाल कम है.’

वोडाफोन आइडिया भी बढ़ा रही है दायरा

रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया भी अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ा रही है. इसमें बताया गया है कि VIL का 5G नेटवर्क लगभग 100 शहरों में मौजूद है और वह अपने 5G कवरेज को बढ़ा रही है.’ इसमें इस बात पर भी जोर दिया गया कि कंपनी का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया कम हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, ‘भविष्य में AGR पेमेंट की जिम्मेदारियों की मौजूदा वैल्यू के तौर पर VIL का AGR बकाया घटकर 25,000 करोड़ रुपये रह गया है.’

यह भी पढ़ें: अब App Store और iCloud पर फिर से चलेगा क्रेडिट-डेबिट कार्ड, 5 साल बाद Apple ने शुरू की सुविधा; खरीदारी होगी आसान