सरकार आज से बेचेगी सस्ता प्याज, 35 रुपये में मिलेगा एक किलो; जानें- कहां से खरीद सकेंगे आप
दिल्ली में आज से सरकारी केंद्रों पर प्याज 35 रुपये किलो की दर से मिलेगी. सरकार ने बढती कीमतों से राहत देने के लिए पहली Kanda Express के जरिए 800 टन प्याज दिल्ली भेजने का फैसला किया है. प्याज की बिक्री NAFED, NCCF औरकेंद्रीय भंडार की दुकानों से होगी. 25 अगस्त को दिल्ली में प्याज का भाव 55 रुपये किलो था.
Highlights
- दिल्ली में आज से 35 रुपये प्रति किलो की दर से सरकारी प्याज मिलेगी.
- बाजार में दिल्ली में प्याज का भाव करीब 55 रुपये प्रति किलो है.
- पहली Kanda Express से दिल्ली में 800 टन प्याज पहुंचाई जाएगी.
दिल्ली में महंगी प्याज से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. सरकार अब राष्ट्रीय राजधानी में प्याज 35 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर उपलब्ध कराएगी. यह कीमत मौजूदा औसत खुदरा भाव से करीब 36 फीसदी कम है. बुधवार को पहली Kanda Express के जरिए दिल्ली में 800 टन प्याज पहुंचाई जाएगी. इस प्याज की बिक्री NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार की दुकानों के जरिए की जाएगी. सरकार ने बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया है.
35 रुपये किलो मिलेगी प्याज
दिल्ली में अब सरकारी केंद्रों पर प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जाएगी. सरकार की यह कीमत बाजार के मुकाबले काफी कम है. 25 अगस्त को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 55 रुपये प्रति किलो था. ऐसे में सरकारी बिक्री से लोगों को सीधे करीब 20 रुपये प्रति किलो की राहत मिल सकती है. प्याज की बिक्री NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के जरिए होगी.
800 टन प्याज दिल्ली पहुंचेगी
सरकार के मुताबिक, पहली Kanda Express के जरिए 800 टन प्याज दिल्ली पहुंचाई जाएगी. यह प्याज सरकार के बफर स्टॉक से भेजी जा रही है. बफर स्टॉक महाराष्ट्र के नासिक में रखा गया है. कीमत बढ़ने पर इस स्टॉक को बाजार में उतारा जाता है. इसका मकसद बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाकर कीमतों पर दबाव कम करना है.
इन शहरों में भी पहुंचेगी प्याज
सरकार केवल दिल्ली में ही बफर प्याज नहीं भेज रही है. बल्कि रेलवे रेक के जरिए चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी में भी प्याज भेजी जा रही है. इन शहरों में भी बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. सरकार का कहना है कि रणनीतिक बफर स्टॉक का इस्तेमाल जरूरत के समय सप्लाई बनाए रखने के लिए किया जाता है.
28 फीसदी बढ़ा प्याज का भाव
देश में प्याज की कीमतों में पिछले एक महीने में तेज बढ़ोतरी हुई है. 25 अगस्त को अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 44.72 रुपये प्रति किलो रही. 25 जुलाई को यह भाव 34.80 रुपये प्रति किलो था. यानी एक महीने में कीमत करीब 28 फीसदी बढ गई. एक साल पहले इसी दिन प्याज का औसत भाव 28.67 रुपये प्रति किलो था.
बडे़ शहरों में 60 रुपये किलो तक भाव
प्याज की कीमत कई बडे़ शहरों में काफी ज्यादा है. 25 अगस्त को चेन्नई और कोलकाता में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रही थी. दिल्ली में इसका भाव 55 रुपये और मुंबई में 48 रुपये प्रति किलो था. रांची में प्याज 38 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में दिल्ली में 35 रुपये किलो सरकारी प्याज बाजार भाव से सस्ती मिलेगी.
ये भी पढ़ें- ईरान के साथ तेल कारोबार पड़ा भारी! भारत की 4 कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
1.21 लाख टन बफर स्टॉक
सरकार ने 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा है. इसका इस्तेमाल कीमतों में अचानक बढ़ोतरी रोकने के लिए किया जाता है. 2025-26 में प्याज का उत्पादन करीब 307.37 लाख टन रहने का अनुमान है. यह पिछले साल के 307.67 लाख टन के लगभग बराबर है. सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में घरेलू मांग के लिए प्याज की उपलब्धता पर्याप्त रहेगी.
Latest Stories
HDFC बैंक पर गलत तरीके से प्रॉडक्ट बेचने के आरोप, कार्लिस्ले इन्वेस्टर्स PMO से करेंगे संपर्क; क्या है पूरा मामला
होर्मुज स्ट्रेट में फिर खुल सकता है रास्ता? ईरान और ओमान के बीच अस्थायी कॉरिडोर पर चल रही बातचीत
RBI ने भी माना… बढ़ गई है महंगाई, चावल, गेहूं, दाल… हर चीज की बढ़ी कीमत; आगे और खाली होगी आपकी जेब?
