Chrome में बार-बार टैब बदलने से छुटकारा, नए AI फीचर से सर्च हुआ स्मार्ट, अब साथ-साथ ब्राउजिंग और जवाब
Chrome ने अपने AI Mode में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यूजर्स को एक साथ सर्च और ब्राउजिंग का बेहतर अनुभव मिलेगा. अब यूजर्स एक ही स्क्रीन पर वेबसाइट और AI से मिलने वाले जवाब को साथ-साथ देख सकेंगे. इस नए अपडेट का मकसद है कि यूजर्स को बार-बार टैब बदलने की जरूरत न पड़े और वे बिना रुके अपनी जानकारी पूरी कर सकें.
Side-by-Side Browsing in Google: इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करना अब पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट होने वाला है. Google Chrome ने अपने AI Mode में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यूजर्स को एक साथ सर्च और ब्राउजिंग का बेहतर अनुभव मिलेगा. अब यूजर्स एक ही स्क्रीन पर वेबसाइट और AI से मिलने वाले जवाब को साथ-साथ देख सकेंगे.
इस नए अपडेट का मकसद है कि यूजर्स को बार-बार टैब बदलने की जरूरत न पड़े और वे बिना रुके अपनी जानकारी पूरी कर सकें. खासकर स्टूडेंट्स, रिसर्च करने वाले और ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है.
साइड-बाय-साइड ब्राउजिंग से मिलेगा नया अनुभव
Gadgets 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद यूजर्स अब एक तरफ वेबसाइट खोल सकते हैं और दूसरी तरफ AI से सवाल पूछ सकते हैं. इससे जानकारी पढ़ते हुए तुरंत सवाल पूछना और जवाब पाना आसान हो जाएगा. जैसे अगर कोई यूजर कॉफी मेकर खरीदना चाहता है, तो वह एक तरफ प्रोडक्ट की वेबसाइट देख सकता है और दूसरी तरफ AI से उसकी क्वालिटी या मेंटेनेंस के बारे में पूछ सकता है.
अब सर्च होगा ज्यादा स्मार्ट
AI Mode अब सिर्फ एक वेबसाइट पर निर्भर नहीं रहेगा. यह कई सोर्स से जानकारी लेकर बेहतर और सही जवाब देगा. यूजर्स अपने खुले हुए टैब, फोटो या डॉक्यूमेंट भी सर्च में जोड़ सकते हैं. इसके लिए एक नया “+” ऑप्शन दिया गया है. इससे सर्च और ज्यादा पर्सनल और काम का बन जाएगा.
स्टूडेंट्स और ट्रैवल यूजर्स को होगा फायदा
यह फीचर खासकर स्टूडेंट्स के लिए मददगार होगा. वे अपने नोट्स, PDF और वेबसाइट को एक साथ जोड़कर बेहतर समझ पा सकेंगे. इसी तरह जो लोग ट्रैवल प्लान कर रहे हैं, वे अलग-अलग वेबसाइट खोलकर AI से सुझाव ले सकते हैं.
फिलहाल यह नया फीचर अमेरिका में शुरू किया गया है और आने वाले समय में इसे दूसरे देशों में भी लाया जाएगा. इस अपडेट के साथ Google अपने ब्राउजर को और ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Dividend Stock: हर शेयर पर ₹48 का डिविडेंड, 22 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट
Latest Stories
iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट! NPCI ला रहा नया ‘Tap-to-Pay’ फीचर; जानें कैसे करेगा काम
