Windows यूजर्स के लिए आया Google का नया Desktop App, AI Mode और Lens से होगा काम आसान
Google ने Windows यूजर्स के लिए Google app for desktop ग्लोबल लॉन्च किया है. इसमें AI Mode, system wide search और Google Lens जैसे फीचर दिए गए हैं. यूजर Alt और Space से वेब, फाइल और ऐप सर्च कर सकते हैं. स्क्रीन शेयरिंग से काम और आसान हो जाता है.
टेक कंपनी Google ने Windows यूजर्स के लिए अपना नया Google app for desktop ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है. इस ऐप का मकसद यूजर्स को एक ही जगह पर सर्च, AI टूल और सिस्टम एक्सेस देना है. अब बार- बार ब्राउजर या अलग -अलग ऐप खोलने की जरूरत कम हो जाएगी. यह ऐप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है. खास बात यह है कि इसमें AI Mode और Google Lens जैसे फीचर दिए गए हैं. इससे यूजर्स को काम करने का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और तेज मिलेगा.
सर्च और AI का एक्सपीरियंस
नया Google desktop app सर्च और AI को एक साथ जोड़ता है. यूजर कोई भी सवाल टाइप कर सकता है और उसे AI के जरिए जवाब मिलेगा. इसके साथ ही संबंधित वेबसाइट लिंक भी दिखेंगे. इससे जानकारी ढूंढना आसान हो जाता है. यूजर को बार- बार अलग-अलग साइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर खासतौर पर रिसर्च और स्टडी के लिए उपयोगी है.
Alt और Space से सिस्टम वाइड सर्च
इस ऐप का एक खास फीचर सिस्टम वाइड सर्च है. यूजर Alt और Space बटन दबाकर तुरंत सर्च कर सकता है. इसमें वेब के साथ- साथ लोकल फाइल, ऐप और Google Drive का डेटा भी शामिल होता है. यानी एक ही जगह से सब कुछ खोजा जा सकता है. इससे समय की बचत होती है और काम तेजी से पूरा होता है.
बेहतर काम का अनुभव
Google app में स्क्रीन शेयरिंग का फीचर भी जोड़ा गया है. यूजर अपनी स्क्रीन या किसी खास विंडो को चुनकर उससे जुड़े सवाल पूछ सकता है. इससे डॉक्यूमेंट एडिटिंग या रिसर्च जैसे काम आसान हो जाते हैं. यह फीचर प्रोफेशनल यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इससे काम का तरीका और स्मार्ट बनता है.
Google Lens से सर्च होगा आसान
इस ऐप में Google Lens का इंटीग्रेशन भी दिया गया है. यूजर स्क्रीन के किसी भी हिस्से को चुनकर जानकारी खोज सकता है. इसके जरिए टेक्स्ट का अनुवाद किया जा सकता है या किसी ऑब्जेक्ट की पहचान की जा सकती है. इससे सर्च का दायरा और बढ़ जाता है. यह फीचर खासकर विजुअल सर्च के लिए फायदेमंद है.
जल्द आ सकते हैं और अपडेट
Google का यह नया ऐप अभी केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. कंपनी ने अभी अन्य भाषाओं या प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं दी है. आने वाले समय में इसमें और फीचर जोड़े जा सकते हैं. इससे यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- PM लोन स्कीम के नाम पर बड़ा फ्रॉड! 3 लाख रुपये के फर्जी ऑफर से लोगों को लगाया जा रहा चुना; सरकार ने दी चेतावनी
काम के लिए बनेगा नया हब
Google इस ऐप के जरिए AI को रोजमर्रा के काम में शामिल करना चाहता है. सर्च, AI और सिस्टम एक्सेस को एक साथ लाकर इसे एक प्रोडक्टिविटी टूल बनाया गया है. Windows यूजर्स के लिए यह एक नया अनुभव हो सकता है. इससे काम करने का तरीका और आसान और तेज होने की उम्मीद है.
Latest Stories
PM लोन स्कीम के नाम पर बड़ा फ्रॉड! 3 लाख रुपये के फर्जी ऑफर से लोगों को लगाया जा रहा चुना; सरकार ने दी चेतावनी
₹1 में घर लाएं AC! इस कंपनी ने ‘Chill Fest’ में दिया धमाकेदार ऑफर; चेक करें पूरी डिटेल्स
गलत UPI ID पर चले गए पैसे? जानें रिवर्स ट्रांजैक्शन का असली सच; क्या वापस आएंगे रुपये?
