Inverter या Convertible AC… कौन कम बिजली में देगा ज्यादा कूलिंग? खरीदने से पहले जानें कौन है बेस्ट, चेक करें कीमत
गर्मी बढ़ते ही एसी खरीदना जरूरी हो जाता है, लेकिन सही विकल्प चुनना आसान नहीं होता. बाजार में इन्वर्टर और कन्वर्टिबल एसी जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो बेहतर कूलिंग और बिजली बचत का दावा करते हैं. दोनों के फीचर्स अलग हैं, इसलिए खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कौन सा एसी सही रहेगा.
Inverter AC vs convertible AC: गर्मी का मौसम आते ही AC खरीदना जरूरत बन जाता है. लेकिन बाजार में इतने विकल्प होते हैं कि सही चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. खासकर इन्वर्टर AC और कन्वर्टिबल AC के बीच लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं. दोनों ही बिजली बचाने और बेहतर कूलिंग के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका अलग है. आइए समझते हैं कि आपके लिए कौन सा AC बेहतर रहेगा.
क्या होता है इन्वर्टर AC?
इन्वर्टर AC अपने आप कमरे के तापमान के हिसाब से काम करता है. इसमें कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, बल्कि अपनी स्पीड कम-ज्यादा करता रहता है. जब कमरा ठंडा हो जाता है, तो यह धीमी गति पर चलकर तापमान को बनाए रखता है. इससे बिजली की खपत कम होती है और आवाज भी कम आती है.


कन्वर्टिबल AC कैसे करता है काम?
कन्वर्टिबल AC में आपको खुद कूलिंग पावर (टन क्षमता) बदलने का ऑप्शन मिलता है. अगर कमरे में ज्यादा लोग हैं या गर्मी ज्यादा है, तो आप इसे हाई मोड पर चला सकते हैं. वहीं कम लोग होने पर या रात में इसे लो मोड पर चलाकर बिजली बचा सकते हैं.

बिजली बचत में कौन है आगे?
दोनों AC बिजली बचाने में मदद करते हैं, लेकिन तरीका अलग है.
- इन्वर्टर AC ऑटोमैटिक तरीके से बिजली बचाता है.
- कन्वर्टिबल AC में आपको खुद सेटिंग बदलनी होती है.
अगर आप बिना झंझट के बिजली बचाना चाहते हैं, तो इन्वर्टर AC ज्यादा सुविधाजनक है.
आपके कमरे के लिए कौन सा AC सही?
- इन्वर्टर AC: बेडरूम या ऐसे कमरे के लिए बेहतर जहां लगातार और शांत कूलिंग चाहिए.
- कन्वर्टिबल AC: लिविंग रूम या ऐसे स्थान जहां लोगों की संख्या बदलती रहती है.
अगर आप स्थिर कूलिंग और ऑटोमैटिक बिजली बचत चाहते हैं, तो इन्वर्टर AC सही रहेगा. लेकिन अगर आप अपने हिसाब से कूलिंग कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कन्वर्टिबल AC बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में AC बन सकता है ‘टाइम बम’! जानें किन गलतियों से होता ब्लास्ट और कैसे करें बचाव
Latest Stories
स्प्लिट या विंडो AC? इस गर्मी कौन रहेगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें क्या है आपके लिए बेहतर
OnePlus Nord CE 6 भारत में 7 मई को होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचेगी धूम
बिजली बिल से परेशान? AC और कूलर की जोड़ी बचाएगी पैसा, इस ट्रिक से हो जाएगी ₹7000 तक बचत!
