OnePlus N6x Alternatives: 20 हजार से कम में ये हैं 5 दमदार फोन, फीचर्स भी जबरदस्त
OnePlus N6x को 20 हजार रुपए से कम कीमत में कई स्मार्टफोन्स कड़ी टक्कर देते हैं. हम आज आपको तीन ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जिनमें दमदार फीचर्स मिलते हैं, इस लिस्ट में रियलमी, टेक्नो और आईकू कंपनी के स्मार्टफोन्स शामिल हैं.

वनप्लस ने हाल ही में नए OnePlus N6x स्मार्टफोन को 20 हजार रुपए से कम कीमत में उतारा है, इस फोन के साथ कंपनी इस सेगमेंट में ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है. इस सेगमेंट में ग्राहकों को अब ज्यादा फोन पसंद आने लगे हैं क्योंकि बढ़ती कॉम्पोनेंट कीमतों के कारण ज्यादा किफायती कैटेगरी तो लगभग गायब ही हो गई है. कीमत के लिहाज से देखें तो कंपनी ने इसे कॉम्पटेटिव बनाने के लिए इसे OnePlus N6 से कम कीमत में उतारा है. ये फोन 6.8 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. OnePlus N6x की कीमत 18999 रुपए से शुरू होती है.
इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर, 5 मेगापिक्सल फ्रंट, 7000 एमएएच बैटरी और 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. हम आज आपको तीन ऐसे फोन बताएंगे जो इस वनप्लस स्मार्टफोन को कांटे की टक्कर दे सकते हैं.
Realme P4R प्राइस और फीचर्स
इस फोन में वनप्लस की तुलना बड़ी बैटरी है, ये फोन 8000 एमएएच बैटरी के साथ आता है और इसकी चार्जिंग स्पीड भी ज्यादा है. इस हैंडसेट के साथ आपको 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलेगी. कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है. इस डिवाइस में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 20499 रुपए में बेचा जा रहा है, बैंक कार्ड डिस्काउंट के बाद ये फोन आपको 20 हजार से कम कीमत में मिल जाएगा.
iQOO Z11 Lite प्राइस और फीचर्स
ये आईकू फोन भी वनप्लस को कड़ी टक्कर देगा, इस हैंडसेट के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा और इस फोन की चार्जिंग स्पीड भी वनप्लस की तुलना ज्यादा है. ये फोन 44 वॉट फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आता है, लेकिन बैटरी क्षमता के मामले में ये फोन थोड़ा पीछे है. जहां एक ओर वनप्लस 7000 एमएएच बैटरी ऑफर करता है तो वहीं इस आईकू मोबाइल में 6500 एमएएच बैटरी मिलती है. इस डिवाइस में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. अमेजन पर इस फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 19499 रुपए में बेचा जा रहा है, बैंक कार्ड के साथ मिल रही छूट का भी फायदा उठाया जा सकता है.
Tecno Spark 50 5G प्राइस और फीचर्स
टेक्नो स्पार्क 50 5G में पिक्सल इंस्पायर्ड कैमरा डिजाइन देखने को मिलता है. ये फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 अल्टीमेट प्रोसेसर के साथ आता है, ये चिपसेट काफी हद तक डाइमेंसिटी 6300 सीरीज जैसा ही है, लेकिन यह परफॉर्मेंस कोर के लिए थोड़ी ज्यादा क्लॉक स्पीड देता है, जिससे परफॉर्मेंस में थोड़ा सुधार होता है. फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 अल्टीमेट प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और 6500 एमएएच बैटरी मिलती है. टेक्नो का ये फोन कुछ समय पहले ही मार्केट में उतारा गया है, इस हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 19 हजार 999 रुपए में मिल रहा है. फोन के साथ मिल रहे बैंक कार्ड डिस्काउंट का फायदा उठाकर आप एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- OnePlus N6x vs OnePlus N6: किस फोन पर लगाएं पैसा, खरीदने से पहले समझें दोनों में अंतर?