Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा बहुत कुछ
Tecno ने भारत में Pova Curve 2 5G को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. स्मार्टफोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बिक्री 20 फरवरी से Flipkart पर शुरू होगी. जानें पूरी स्पेसिफिकेशन्स.
Tecno Pova Curve 2 5G Launched: Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह पिछले साल मई 2025 में आए Pova Curve 5G का अपग्रेडेड वर्जन है. कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों के साथ पेश किया है.
कीमत और उपलब्धता
Tecno Pova Curve 2 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. फोन की बिक्री 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Storm Titanium, Melting Silver और Mystic Purple जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है.

डिस्प्ले और डिजाइन
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल-HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2364 पिक्सल है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूथ रहेगा. कंपनी का दावा है कि इसकी स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है. फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 फीसदी है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया गया है. इसके साथ 8GB रैम मिलती है, जिसे वर्चुअली बढ़ाकर 16GB तक किया जा सकता है. स्टोरेज 128GB और 256GB विकल्प में उपलब्ध है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm G610 MC2 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहतर तरीके से हो सके.
कैमरा फीचर्स
फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है. यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 45W का चार्जर भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर फोन 16.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 35.7 घंटे तक म्यूजिक, 48.1 घंटे तक कॉलिंग और 1,133 घंटे तक स्टैंडबाय दे सकता है. इससे इतर, फोन में कई दूसरे फीचर्स भी हैं जो इसे खास बनाते हैं. जैसे- ड्यूल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट, Android 16 बेस्ड HiOS 16, फोन की मोटाई 7.42mm और वजन 192 ग्राम.
ये भी पढ़ें- DND ऐप में जुड़ने जा रहा अपील फीचर, स्पैम कॉल शिकायतों पर TRAI का बड़ा कदम; मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall ऐप
Latest Stories
DND ऐप में जुड़ने जा रहा अपील फीचर, स्पैम कॉल शिकायतों पर TRAI का बड़ा कदम; मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall ऐप
कहीं आपका वैलेंटाइन साइबर ठग तो नहीं, दिखे ये तीन लक्षण तो हो जाएं अलर्ट, चेतावनी जारी
संकट नहीं… AI बनेगा सॉफ्टवेयर सेक्टर का सपोर्ट सिस्टम, Anthropic के दावे से मचा कोहराम, जानें क्या कहती है HSBC रिपोर्ट?
