₹1 में घर लाएं AC! इस कंपनी ने ‘Chill Fest’ में दिया धमाकेदार ऑफर; चेक करें पूरी डिटेल्स
Reliance Digital ने अपना ‘Chill Fest’ सेल शुरू किया है. इस सेल में ग्राहकों को भारी छूट, कैशबैक और आसान EMI जैसे कई ऑफर मिल रहे हैं. कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का मकसद लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ उन्हें सस्ते दाम में अच्छे प्रोडक्ट देना है.

Reliance Digital Chill Fest: गर्मी शुरू होते ही लोगों की सबसे बड़ी जरूरत कूलिंग अप्लायंसेस बन जाती है. ऐसे में अगर AC, कूलर या फ्रिज सस्ते में मिल जाएं, तो बात ही अलग हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए Reliance Digital ने अपना ‘Chill Fest’ सेल शुरू किया है. इस सेल में ग्राहकों को भारी छूट, कैशबैक और आसान EMI जैसे कई ऑफर मिल रहे हैं.
कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का मकसद लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ उन्हें सस्ते दाम में अच्छे प्रोडक्ट देना है. अगर आप भी नया AC या फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं इस सेल में क्या-क्या ऑफर मिल रहे हैं.
बड़े ऑफर और छूट
- Reliance Digital के इस ‘Chill Fest’ में ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल रहे हैं.
- बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹20,000 तक की छूट
- ₹30,000 तक का कैशबैक
- EMI के जरिए सिर्फ ₹1 देकर AC घर ला सकते हैं
प्रोडक्ट की बड़ी रेंज
इस सेल में ग्राहकों के पास कई ऑप्शन हैं. इसमें 350 से ज्यादा AC मॉडल, 200 से ज्यादा फ्रिज और 50 से ज्यादा कूलर शामिल है. इससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आसानी से प्रोडक्ट चुन सकते हैं. डिस्काउंट के अलावा भी कई एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल रहे हैं.
- फ्री डिलीवरी और इंस्टॉलेशन में करीब ₹1,500 तक की बचत
- फ्री एक्सेसरीज जैसे AC स्टैंड
- एक्सटेंडेड वारंटी समेत 5 साल तक की वारंटी
- गिफ्ट ऑफर के रुप में ₹9,590 तक के गिफ्ट शामिल है.
क्यों है यह ऑफर खास
गर्मी के मौसम में AC और कूलर की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में यह सेल सही समय पर आई है. यहां ग्राहक कम कीमत में अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. साथ ही EMI और कैशबैक से खर्च और भी कम हो जाता है. अगर आप नया कूलिंग अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो Reliance Digital का ‘Chill Fest’ एक अच्छा मौका हो सकता है.