SBI Card यूजर्स के अहम! रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडेम्पशन पर 60000 की मंथली सीमा, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम
SBI Card यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नए नियम, लिमिट और रिडेम्पशन शर्तें कई कार्डधारकों की रणनीति बदल सकती हैं. खासतौर पर वे ग्राहक जो हर महीने ज्यादा पॉइंट्स रिडीम करते हैं, उन्हें अब पहले से ज्यादा सतर्क होकर प्लानिंग करनी पड़ सकती है.
SBI Card इस्तेमाल करने वाले लाखों ग्राहकों के लिए एक अहम बदलाव आने वाला है. अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के Reward Points को Statement Credit में बदलते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. SBI Card ने अपनी रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन पॉलिसी में कई बदलावों का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. इन बदलावों का सीधा असर इस बात पर पड़ेगा कि आप हर महीने कितने रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कर पाएंगे और किन शर्तों पर.
SBI Card ने क्यों बदले नियम
SBI Card ने अपनी वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा है कि नए नियमों का मकसद रिवॉर्ड रिडेम्पशन सिस्टम को बेहतर और ज्यादा संरचित बनाना है. इसमें मंथली कैप, रिडेम्पशन मल्टीपल और प्रमोशनल ऑफर्स से जुड़े रिवॉर्ड पॉइंट्स की जब्ती (forfeiture) के नियम बदले गए हैं.
Statement Credit पर 60,000 पॉइंट्स की मंथली लिमिट
1 अप्रैल 2026 से, चुनिंदा SBI क्रेडिट कार्ड्स पर Statement Credit के लिए हर महीने अधिकतम 60,000 Reward Points ही रिडीम किए जा सकेंगे. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ग्राहक के पास 75,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं और वह मई 2026 में उन्हें स्टेटमेंट क्रेडिट में बदलना चाहता है, तो उसे सिर्फ 60,000 पॉइंट्स का ही फायदा मिलेगा, बाकी पॉइंट्स अगले महीने के लिए बचेंगे. हालांकि, यह नियम सभी कार्ड्स पर लागू नहीं होगा.
किन प्रीमियम कार्ड्स पर नहीं लगेगी यह लिमिट
SBI Card ने साफ किया है कि नीचे दिए गए प्रीमियम कार्ड्स पर 60,000 पॉइंट्स की मंथली कैप लागू नहीं होगी:
- Air India SBI Signature Card
- PhonePe SBI Card PURPLE
- PhonePe SBI Card SELECT BLACK
इनके अलावा, बाकी सभी योग्य SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को इस नई सीमा का पालन करना होगा.
अब सिर्फ 4,000 पॉइंट्स के मल्टीपल में ही रिडेम्पशन
एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब Statement Credit के लिए Reward Points सिर्फ 4,000 के मल्टीपल में ही रिडीम किए जा सकेंगे. यानि ग्राहक 4,000, 8,000, 12,000, 16,000 जैसे स्लैब में पॉइंट्स रिडीम कर पाएंगे, और यह भी अधिकतम 60,000 पॉइंट्स प्रति महीने तक ही सीमित रहेगा.
इस नियम से छोटे-बैलेंस वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स तुरंत रिडीम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
प्रमोशनल ऑफर्स पर Reward Points जब्ती के नए नियम
SBI Card ने प्रमोशनल ऑफर्स से जुड़े Reward Points के लिए भी नई टाइमलाइन तय की है. ये नियम 15 जनवरी 2026 के बाद लॉन्च होने वाले ऑफर्स पर लागू होंगे.
- Cashback Offers: कैशबैक पोस्ट होने की तारीख से 90 दिनों के भीतर रिवॉर्ड पॉइंट्स की जब्ती की जाएगी.
- Instant Discount Offers: ऑफर खत्म होने वाले महीने के बाद 120 दिनों के भीतर पॉइंट्स फॉरफिट किए जाएंगे.
10 जनवरी 2026 से SBI Card ने अपने Domestic Airport Lounge Access Programme को भी नया रूप दिया है. अब लाउंज को Set A और Set B में बांटा गया है, जो ग्राहक के कार्ड टाइप पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें: कार की सुरक्षा के लिए नया गैजेट, Jio का Dashcam लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई फीचर्स; चेक करें डिटेल
SBI Card Reward Points कैसे रिडीम करें
SBI Card मोबाइल ऐप के जरिए रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने का तरीका आसान है:
- ऐप में लॉग इन करें
- ‘More’ सेक्शन में जाकर ‘Rewards’ चुनें
- ‘Redeem’ पर क्लिक कर प्रोडक्ट चुनें
- ‘Redeem Cart’ और ‘Checkout’ के जरिए ऑर्डर पूरा करें
कुल मिलाकर, SBI Card के ये बदलाव रिवॉर्ड सिस्टम को ज्यादा कंट्रोल्ड बनाते हैं. ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे नए नियमों को समझकर अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल प्लान करें, ताकि उन्हें पूरा फायदा मिल सके.
